अगले दो - तीन दिनों तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 12:15 PM
रांची : नया साल अपने साथ बारिश और ठंड लेकर आया. राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में शीतलहर चल रहा है. आज सुबह हल्की धूप रही लेकिन फिर हल्की सी बारिश ने मौसम का मिजाज बता दिया. 4 जनवरी को सेंट्रल और नार्थ के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. […]
रांची : नया साल अपने साथ बारिश और ठंड लेकर आया. राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में शीतलहर चल रहा है. आज सुबह हल्की धूप रही लेकिन फिर हल्की सी बारिश ने मौसम का मिजाज बता दिया. 4 जनवरी को सेंट्रल और नार्थ के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.
5 जनवरी से तापमान में गिरावट आएगी. रांची का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शीतलहर कई इलाकों में करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. बदलते मौसम और शीतलहर से बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची डीसी राय महिमापत रे ने जिले के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










