रांची : शहर के सभी आश्रयगृहों में अलाव की व्यवस्था करें

Updated at : 03 Jan 2020 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : शहर के सभी आश्रयगृहों में अलाव की व्यवस्था करें

उप नगर आयुक्त ने सिटी मिशन मैनेजर को लिखा पत्र रांची : कड़ाके की ठंड को देखते हुए उप नगर आयुक्त ने सिटी मिशन मैनेजर नीरज कुमार को शहर के सभी 10 आश्रयगृहों में अलाव जलाने का निर्देश दिया है. सिटी मिशन मैनेजर को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि रात में सभी […]

विज्ञापन
उप नगर आयुक्त ने सिटी मिशन मैनेजर को लिखा पत्र
रांची : कड़ाके की ठंड को देखते हुए उप नगर आयुक्त ने सिटी मिशन मैनेजर नीरज कुमार को शहर के सभी 10 आश्रयगृहों में अलाव जलाने का निर्देश दिया है. सिटी मिशन मैनेजर को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि रात में सभी आश्रयगृहों के बाहर अलाव की व्यवस्था करें, ताकि ठंड से किसी की मौत न हो. इसके अलावा उप नगर आयुक्त ने आश्रयगृहों में बेड की संख्या बढ़ाने और आवश्यकता के अनुसार कंबल, तकिया और बिस्तर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है.
25 जगह की गयी अलाव की व्यवस्था : कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही शहर के सभी चौक-चौराहों व बस स्टैंडों में अलाव की व्यवस्था की गयी है. शहर के लगभग 25 स्थानों पर रात आठ बजे से अलाव जलना शुरू हो जाता है, जो सुबह तक जलता रहता है. चौक-चौराहों में अलाव जलने से रात को सड़क किनारे सोने वाले लोग, राहगीरों व रिक्शा चालकों को ठंड से राहत मिल रही है.
निगम ने बांटे एक हजार कंबल : गुरुवार को रांची नगर निगम ने शहर के चार प्रमुख क्षेत्रों में शाम 6.30 बजे से लेकर रात नौ बजे तक एक हजार से अधिक कंबल का वितरण किया. कंबल बांटने के चार अलग-अलग दल बनाये गये थे. दल में शामिल लोगों ने कचहरी से रिम्स होते हुए बूटी मोड़, कचहरी से लालपुर हाेते हुए कांटाटोली बस स्टैंड, कचहरी से मेन रोड होते हुए डोरंडा अंचल कार्यालय तक और कचहरी से पिस्का मोड़ तक सड़क किनारे ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola