पिस्कानगड़ी : एक सौ परिवार ने आजीवन शाकाहार का लिया संकल्प
Updated at : 03 Jan 2020 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : नगड़ी मेला टिकरा स्थित जय गुरुदेव योग साधना आश्रम में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक प्रवचन कार्यक्रम भंडारा के साथ संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में रांची, गुमला, खूंटी, पलामू सहित आसपास के बेड़ो, इटकी, रातू, लोधमा सहित दर्जनों गांव के जय गुरुदेव के शिष्यों ने भाग लिया. प्रवचन कर्ता देबू सरकार ने लोगों […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : नगड़ी मेला टिकरा स्थित जय गुरुदेव योग साधना आश्रम में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक प्रवचन कार्यक्रम भंडारा के साथ संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में रांची, गुमला, खूंटी, पलामू सहित आसपास के बेड़ो, इटकी, रातू, लोधमा सहित दर्जनों गांव के जय गुरुदेव के शिष्यों ने भाग लिया. प्रवचन कर्ता देबू सरकार ने लोगों को दीक्षा दी.
समापन सत्र में लगभग सौ परिवार के सदस्यों ने जीवन भर शाकाहार बने रहने का संकल्प लिया. भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमु मुंडा, धनेश्वर महतो, रामगति महतो, दीनदयाल महतो, कृष्णा महतो, सुनील केसरी, अंतू भंडारी, श्याम किशोर महतो, धनंजय महतो, आनंद महतो, शिव नंदन गोप, रमेश महतो, उर्मिला देवी, ज्योति देवी, रिबन देवी, मंजू देवी, विष्णु महतो, बिंदेश्वर महतो, रोहित मुंडा सहित जय गुरुदेव के शिष्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




