ePaper

रांची में बोले अर्जुन मुंडा : NRC को CAA से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा की हार की चर्चा पार्टी फोरम पर

Updated at : 02 Jan 2020 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में बोले अर्जुन मुंडा : NRC को CAA से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा की हार की चर्चा पार्टी फोरम पर

रांची : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने झारखंड विधानसभा चुनाव, नागरिकता कानून और एनआरसी समेत कई मुद्दों पर गुरुवार को खुलकर बातचीत की. राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर उत्पन्न विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए श्री मुंडा ने कहा कि जो व्यक्ति खुद यह मानता है कि वह […]

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने झारखंड विधानसभा चुनाव, नागरिकता कानून और एनआरसी समेत कई मुद्दों पर गुरुवार को खुलकर बातचीत की. राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर उत्पन्न विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए श्री मुंडा ने कहा कि जो व्यक्ति खुद यह मानता है कि वह बाहरी है, उसे ही नागरिकता कानून के तहत नागरिकता दी जायेगी. जो व्यक्ति इस तथ्य को छिपाना चाहता है, उस पर कार्रवाई होगी.

श्री मुंडा ने ये बातें अपने रांची स्थित सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि इस पर जिन लोगों को संदेह है या जो लोग संदेह जता रहे हैं, वे पूरी जानकारी रखें. रांची में भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बाहरी हैं. जो लोग संकटों से पीछा छुड़ाकर भारत में आये हैं. उन्हें इस कानून का लाभ मिलेगा. इसे एनपीआर से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि एनआरसी भारत के भविष्य के लिए अच्छी पहल है. सीएए के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अलग-अलग सुझाव दिये हैं. एनपीआर के साथ सीएए और एनआरसी को जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है.

श्री मुंडा ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में स्थित झारखंड राज्य के लिए आंदोलन करने वाले जयपाल सिंह मुंडा के गांव को वह आदर्श गांव बनाना चाहते हैं. इस योजना के तहत जयपाल सिंह के गांव में शुक्रवार (3 जनवरी, 2020) को मरांग गोमके की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी हार पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे श्री मुंडा ने कहा कि अपेक्षा होती है कि काम के आधार पर पार्टी को वोट मिले. ऐसा नहीं हुआ. इस पर पार्टी फोरम पर बात होगी. पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola