आरडीडीइ अशोक शर्मा के निधन पर संगठनों ने जताया शोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची के क्षेत्रीय उप शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीइ) अशोक कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. संघ के अध्यक्ष दिवाकर महतो, महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव यशवंत विजय, एनपी बारला, मुनेश्वर सिंह, राजीव रंजन सिंह, डॉ सुनील कुमार राय, […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची के क्षेत्रीय उप शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीइ) अशोक कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. संघ के अध्यक्ष दिवाकर महतो, महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव यशवंत विजय, एनपी बारला, मुनेश्वर सिंह, राजीव रंजन सिंह, डॉ सुनील कुमार राय, रामाशीष शर्मा, अवनींद्र सिंह, कुर्बान अली, भवेश चंद्र महतो ने स्वर्गीय शर्मा को शिक्षकों का हितैषी बताया. छोटानागपुर अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री रामानुज शर्मा ने अशोक कुमार शर्मा के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के गंगा प्रसाद यादव, कालीनाथ झा ने अशोक शर्मा के (31 दिसंबर को निधन हुआ था) निधन पर गहरा शोक प्रकट किया. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर व मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने अशोक कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति बताया. वह हर दिल अजीज थे.
शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जो उल्लेखनीय कार्य किया है, उसके लिए शिक्षा जगत उनका सदा ऋणी रहेगा. सर्व सुलभ ऐसे अधिकारी जो हर किसी के लिए सदा उपलब्ध रहनेवाले अधिकारी के निधन पर दुख व्यक्त करनेवालों में आसदुल्लह, दीपक दत्ता, संतोष कुमार, राकेश कुमार, हरे कृष्ण चौधरी आदि शामिल हैं.
झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सुमन, महासचिव प्रेम प्रसाद राणा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि आरडीडीइ अशोक शर्मा कुशल अधिकारी के साथ शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय थे. शोक प्रकट करनेवालों में महेश कुमार सिंह, मंजर हसन, मुमताज अहमद आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










