रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर पर चार दिन में बढ़े 46000 फॉलोअर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jan 2020 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही है. हर दिन हजारों लोग मुख्यमंत्री के ट्विटर से जुड़ रहे हैं. हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद फॉलोअर की संख्या तीन गुणा से अधिक बढ़ गयी है. जब श्री सोरेन नेता प्रतिपक्ष थे तो ट्विटर पर इनके फॉलोअर की संख्या […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही है. हर दिन हजारों लोग मुख्यमंत्री के ट्विटर से जुड़ रहे हैं. हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद फॉलोअर की संख्या तीन गुणा से अधिक बढ़ गयी है. जब श्री सोरेन नेता प्रतिपक्ष थे तो ट्विटर पर इनके फॉलोअर की संख्या लगभग 25 हजार थी. 27 दिसंबर को शपथ लेने से पहले श्री सोरेन की फॉओलर की संख्या 32 हजार थी. 31 दिसंबर की शाम तक इनके फॉलोअर की संख्या 78,600 हो गयी है. मुख्यमंत्री के ट्विटर से विभिन्न जिलों के डीसी, एसपी के साथ-साथ अधिकारी भी जुड़ रहे हैं.
इनके अलावा विपक्षी दल भाजपा के नेता ढुल्लू महतो के साथ-साथ इनके खिलाफ दुमका में चुनाव लड़ने वाली लुईस मरांडी भी फॉलो कर रही हैं. इसी प्रकार फेसबुक पर हेमंत सोरेन के फॉलोअर की संख्या भी तीन गुणा बढ़ गयी है. इसमें फॉलोअर की संख्या एक लाख से बढ़ कर तीन लाख 27 हजार हो गयी है. सोशल मीडिया के माध्यम के मुख्यमंत्री के गतिविधियों की जानकारी फॉलोअर को मिल रही है. इसके माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश भी दिये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




