Jharkhand : नक्सलियों का उत्पात, छतरपुर में एक हाइवा फूंका, चालक की पिटाई की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2019 1:03 PM
छतरपुर (पलामू ) : टीपीसी नक्सली संगठन ने बीती रात लगभग 12 बजे मुनकेरी गांव स्थित गौतम इंटरप्राइजेज की माइंस में जाकर हाईवा जेएच 02 एडब्लू 6809 में आग लगा दी. साथ ही चालक को बंदूक के खूंदे से मारकर घायल कर दिया. सूत्रों ने बताया कि रात्रि में टीपीसी नक्सली उस रास्ते से गुजर […]
छतरपुर (पलामू ) : टीपीसी नक्सली संगठन ने बीती रात लगभग 12 बजे मुनकेरी गांव स्थित गौतम इंटरप्राइजेज की माइंस में जाकर हाईवा जेएच 02 एडब्लू 6809 में आग लगा दी. साथ ही चालक को बंदूक के खूंदे से मारकर घायल कर दिया. सूत्रों ने बताया कि रात्रि में टीपीसी नक्सली उस रास्ते से गुजर रहे थे, उस वक्त हाईवा माइंस से पत्थर लेकर आ रहा था, जिसे नक्सलियों ने गाड़ी व लाइट बंद करने को कहा. चालक ने उनकी बात नहीं मानी जिससे नक्सली नाराज हो गये और चालक की पिटाई दी और हाईवा में आग लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










