रांची : सीएए के विरोध में नहीं निकला जुलूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नागरिता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को कई क्षेत्रों से जुलूस निकलने की संभावना थी़ उसे देखते हुए एसएसपी के आदेश पर पूरे शहर में संवेदनशील इलाकों में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था़ मेन रोड सहित संवेदनशील इलाके जैसे सुखदेवनगर, बरियातू, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, काेतवाली, कांके, सदर थाना […]
विज्ञापन
रांची : नागरिता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को कई क्षेत्रों से जुलूस निकलने की संभावना थी़ उसे देखते हुए एसएसपी के आदेश पर पूरे शहर में संवेदनशील इलाकों में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था़
मेन रोड सहित संवेदनशील इलाके जैसे सुखदेवनगर, बरियातू, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, काेतवाली, कांके, सदर थाना क्षेत्र सहित कई इलाके में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था़ सभी थाना प्रभारी दोपहर में अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जुलूस निकलने की जानकारी भी ले रहे थे़ बरियातू में तो जुलूस निकालने के लिए पूर्व से कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था़ लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया़ इधर सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










