रांची : छह से पहले चुन लिया जायेगा भाजपा विधायक दल का नेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा छह जनवरी से पहले विधायक दल के नेता चयन कर लेगी़ दिल्ली से विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक आयेंगे़ उनकी उपस्थिति में विधायक दल के नेता का चयन होगा़ इधर कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे़ श्री दास ने सबसे पहले विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा छह जनवरी से पहले विधायक दल के नेता चयन कर लेगी़ दिल्ली से विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक आयेंगे़ उनकी उपस्थिति में विधायक दल के नेता का चयन होगा़ इधर कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे़ श्री दास ने सबसे पहले विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की़ इसके बाद वह भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की़ पार्टी के आला नेताओं से मिल कर वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की़
उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के इस्तीफा के बाद के हालात पर भी चर्चा हुई़ पार्टी के अंदर नये अध्यक्ष की तलाश भी शुरू होगी़ मिली सूचना के अनुसार श्री दास शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे़ विधानसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा होगी़ विधायक दल के नेता और नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी विचार विमर्श किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










