हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी, राहुल सहित कई बड़े नेता करेंगे शिरकत

कोलकाता/रांची : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं. शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को रांची में होगा. बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा,‘‘झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन के साथ हमारे अच्छे संबंध […]
कोलकाता/रांची : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं. शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को रांची में होगा. बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा,‘‘झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं.फिलहाल, यह निर्णय लिया गया है कि हमारी पार्टी की प्रमुख कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण में शामिल होंगी.’
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं. हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर खुद सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. इसके अतिरिक्त विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.एक कार्यक्रम में इन नेताओं की मौजूदगी को देश भर में संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में हुए प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में ‘एकता प्रदर्शन’ के तौर पर देखा जा रहा है.उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘शक्ति प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं की एकता’ को दर्शाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




