आसमान छू रही सब्जियों की कीमत में आयी कमी

रांची : रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम कम होने से आम आदमी की थाली कुछ सस्ती हुई है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. पहले सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे. लोग अब किलो में हरी सब्जियां खरीद पा रहे हैं. पहले कीमत ज्यादा होने के कारण लोग पाव या […]
रांची : रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम कम होने से आम आदमी की थाली कुछ सस्ती हुई है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. पहले सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे. लोग अब किलो में हरी सब्जियां खरीद पा रहे हैं. पहले कीमत ज्यादा होने के कारण लोग पाव या आधा किलो खरीद कर काम चलाते थे. खुदरा बाजार में कद्दू 20 रुपये व फूलगोभी 30 रुपये किलो मिल रहा है. इसी प्रकार बंदगोभी, टमाटर और पालक 20 रुपये और बैगन 30 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. करैला, परवल, हरी मिर्च और शिमला मिर्च 40 रुपये किलो है.
आलू 30 रुपये, तो प्याज 120 रुपये: पुराना आलू 20 रुपये और नया सफेद और लाल आलू 30 रुपये किलो मिल रहा है. हालांकि प्याज की कीमत नहीं घट रही है. छोटे साइज का प्याज 110 रुपये और मीडियम साइज का प्याज 120 रुपये प्रति किलो है. मटर 40-50 रुपये प्रति किलो है.
खुदरा बाजार में कीमत
नया आलू : 30, पुराना आलू: 20, प्याज: 110-120, कद्दू : 20, फूलगोभी: 30, बंदगोभी: 20, पालक : 20, मेथी : 10, करेला: 40, परवल: 40, बैगन : 30, मटर: 40-50, मूली: 15, हरी मिर्च : 40, बींस : 30-40, टमाटर : 20, गाजर: 30, शिमला मिर्च : 40
नोट : कीमत रुपये प्रति किलो में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




