झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : शाह-नड्डा की कल होगी सभा, आज आयेंगे योगी व गडकरी
Updated at : 13 Dec 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

चौथे व पांचवें चरण के लिए आयेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी और दिनेश लाल निरहुआ भी पहुंचेंगे प्रचार करने रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 दिसंबर को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचेंगे. श्री शाह देवघर के बीएड कॉलेज मैदान में […]
विज्ञापन
चौथे व पांचवें चरण के लिए आयेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक
सांसद मनोज तिवारी और दिनेश लाल निरहुआ भी पहुंचेंगे प्रचार करने
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 दिसंबर को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचेंगे. श्री शाह देवघर के बीएड कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे़ इसके बाद वह गिरिडीह और बाघमारा जायेंगे. उसी दिन श्री नड्डा महागामा और बोरियो में जनसभा को संबोधित करेंगे.
इधर, शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे. श्री गडकरी पत्थरगामा और राजमहल में जनसभा को संबोधित करेंगे. आदित्यनाथ बगोदर, बेंगाबाद और मधुपुर में चुनावी सभा करेंगे. इनके अलावा भाजपा नेता मनोज तिवारी 13 दिसंबर काे ही मधुपुर, जरमुंडी और तेतुलमारी पहुंचेंगे़ वहीं फिल्म निरहुआ बोकारो, जिरामारी और पोड़ैयाहाट में जनसभा को संबोधित करेंगे.
भारत माला परियोजना से झारखंड में 343 किमी सड़कों का हो रहा है निर्माण
रांची : कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी के लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि झारखंड के 17 जिले भारत माला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हुए हैं.
इसमें राजधानी रांची सहित लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, गोड्डा, दुमका और साहेबगंज जिला शामिल हैं. उन्होंने बताया कि भारत माला परियोजना के तहत लगभग 6531 करोड़ की लागत से 343 किमी सड़कों काम चल रहा है. इसके लिए आठ कार्य मंजूर किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




