रांची : बिना भय, द्वेष व प्रलोभन के मतदान करें : विनय
Updated at : 10 Dec 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोषांग रांची की ओर से शिक्षण संस्थानों में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को डीपीएस स्कूल में कार्यक्रम किया गया, जिसमें राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2009 के दौरान रांची […]
विज्ञापन
रांची : मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोषांग रांची की ओर से शिक्षण संस्थानों में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को डीपीएस स्कूल में कार्यक्रम किया गया, जिसमें राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे मुख्य अतिथि थे.
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2009 के दौरान रांची से ही स्वीप की शुरुआत हुई थी. उन्होंने बताया कि बूथ ऐप रांची विधानसभा में इस बार प्रयोग में लाया जायेगा. इससे वोटिंग के दिन मतदान प्रक्रिया में समय की बचत होगी. उन्होंने छात्रों से कहा कि वो अभिभावकों को वोट देने के लिए प्रेरित करें. साथ ही चुनाव के दौरान बिना किसी भय, द्वेष और प्रलोभन के वोट दें.
रांची, रामगढ़ व हजारीबाग में होगा बूथ एेप का इस्तेमाल
रांची : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रांची, रामगढ़ व हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में बूथ एेप का इस्तेमाल होगा. बूथ एेप से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आसानी से पहचान हो सकेगी. वहीं रियल टाइम में मतदान प्रतिशत की पूरी जानकारी मिलेगी.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहली बार पूरे देश में बूथ एेप के इस्तेमाल की शुरुआत हुई है. यहां 81 विधानसभा सीटों में से 10 में बूथ एेप का उपयोग किया जाना है. इससे पूर्व जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी व चाईबासा में बूथ एेप का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने बताया कि मतदाताअों को क्यू आर कोड युक्त फोटो वोटर्स स्लिप वितरित किये जायेंगे. मतदाता इस वोटर्स स्लिप के साथ मतदान केंद्र पर मताधिकार कर सकेंगे. इसके क्यू आर कोड का स्कैन करने के बाद उन्हें क्यू टोकन नंबर दिया जायेगा. फिर उनका नंबर आने पर वे वोट कर सकेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




