झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : जनता मूलभूत सुविधा से वंचित : सुबोधकांत सहाय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 8:06 AM
रातू : जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाओं का हाल अत्यंत बुरा है. यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा. वह सोमवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय नाथ […]
रातू : जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाओं का हाल अत्यंत बुरा है. यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा. वह सोमवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव को वोट देने के लिए रातू मे आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होकर शाहदेव के पक्ष में वोट देने की अपील की.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खोखले दावों का पर्दाफाश हो चुका है, जनता अब हटिया सहित पूरे राज्य में बदलाव चाहती है. वहीं अजय नाथ शाहदेव ने हटिया में परिवर्तन और विकास के लिए मतदान करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










