ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस की सभा में पहुंची भाग्यश्री, किसी पार्टी की नहीं, पति के दोस्त के निमंत्रण पर आयी हूं

Updated at : 27 Nov 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस की सभा में पहुंची भाग्यश्री, किसी पार्टी की नहीं, पति के दोस्त के निमंत्रण पर आयी हूं

मनिका/कुड़ू/भंडरा : फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री मंगलवार को मनिका उच्च विद्यालय मैदान पहुंची. यहां उन्होंने महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी की नहीं है. राज्यसभा सांसद धीरज साहू उनके पति के दोस्त हैं और उनके निमंत्रण पर यहां […]

विज्ञापन

मनिका/कुड़ू/भंडरा : फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री मंगलवार को मनिका उच्च विद्यालय मैदान पहुंची. यहां उन्होंने महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी की नहीं है. राज्यसभा सांसद धीरज साहू उनके पति के दोस्त हैं और उनके निमंत्रण पर यहां आयी हैं. भाग्यश्री ने कहा: झारखंड की प्राकृतिक छटा पर अभिभूत हूं. अब तो मन करता है कि झारखंड में ही बस जाऊं. सांसद धीरज साहू ने प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को जिताने की अपील की. भाग्यश्री ने कुडू व भंडरा में रामेश्वर उरांव के समर्थन में भी सभा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola