रांची : बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लिनिक की सूची सौंपें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने चिकित्सा पदाधिकारियों को लिखा पत्र रांची : सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद ने रांची जिले में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत संचालित नहीं होनेवाले क्लिनिकों की दोबारा सूची मांगी है. पीएचसी व सीएचसी के सभी चिकित्सा प्रभारियों को पत्र लिख कर तीन दिन के अंदर सूची उपलब्ध कराने को कहा है. पत्र […]
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने चिकित्सा पदाधिकारियों को लिखा पत्र
रांची : सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद ने रांची जिले में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत संचालित नहीं होनेवाले क्लिनिकों की दोबारा सूची मांगी है. पीएचसी व सीएचसी के सभी चिकित्सा प्रभारियों को पत्र लिख कर तीन दिन के अंदर सूची उपलब्ध कराने को कहा है. पत्र में कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में वैसे क्लिनिक की सूची तैयार करें, जिससे यह जानकारी हो पाये कि कौन-कौन से क्लिनिक व अस्पताल एक्ट के तहत सूचीबद्ध नहीं हैं.
इससे झोलाछाप डॉक्टरों की पहचान हो जायेगी. इससे कार्रवाई करने में आसानी होगी. सूत्रों की मानें, तो सिविल सर्जन कार्यालय से इस बार कार्रवाई का ठोस खाका तैयार किया जा रहा है. जांच के लिए अलग से एक टीम भी गठित की जायेगा, जो रांची जिले में भ्रमण कर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लिनिक व अस्पताल में छापेमारी करेगी. सिविल सर्जन की अध्यक्षता में बैठक कर टीम में शामिल होने वाले डॉक्टरों की सूची तैयार कर ली गयी है.
बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लिनिक व अस्पतालों पर एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई की जायेगी. कार्रवाई के लिए खाका तैयार कर लिया गया है. बस सूची आने का इंतजार है.
डॉ वीबी प्रसाद, सिविल सर्जन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




