ePaper

झारखंड विस चुनाव : JMM ने जारी की उम्‍मीदवारों की छठी सूची, मांडू से राम प्रकाश भाई पटेल को टिकट

Updated at : 20 Nov 2019 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विस चुनाव : JMM ने जारी की उम्‍मीदवारों की छठी सूची, मांडू से राम प्रकाश भाई पटेल को टिकट

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्‍मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है. पार्टी अध्‍यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार सूची तैयार की गयी है. सूची के अनुसार डुमरी से जगरनाथ महतो, टूंडी से मथुरा प्रसाद महतो, धनवार से नीजामुद्दीन अंसारी, गिरिडीह से सुदिव्‍य कुमार सोनू, सिंदरी से […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्‍मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है. पार्टी अध्‍यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार सूची तैयार की गयी है.

सूची के अनुसार डुमरी से जगरनाथ महतो, टूंडी से मथुरा प्रसाद महतो, धनवार से नीजामुद्दीन अंसारी, गिरिडीह से सुदिव्‍य कुमार सोनू, सिंदरी से फुलचंद मंडल और मांडू से राम प्रकाश भाई पटेल को टिकट दिया गया है.झामुमो ने अब तक अपने कोटे से 28 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों की घोषण कर दी है.

गौरतलब हो कि यूपीए की ओर से पहले और दूसरे चरण के लिए सभी सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. हालांकि अब तक सिमरिया सीट को होल्‍ड पर रखा है. मालूम हो इस बार झामुमो 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola