रांची : ऑपरेटर ने नगर निगम को 25 सिटी बसें लौटायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 9:49 AM

विज्ञापन

रांची : कचहरी चौक से लालपुर व कांटाटोली होते हुए बिरसा चौक के बीच चलनेवाली 25 सिटी बसों के पहिये सोमवार को थम गये. ऑपरेटर किशोर मंत्री ने नगर निगम को मोरहाबादी मैदान में सारी बसें हैंडओवर कर दी. इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे. अधिकारियों ने बारी-बारी से बसों का निरीक्षण […]

विज्ञापन
रांची : कचहरी चौक से लालपुर व कांटाटोली होते हुए बिरसा चौक के बीच चलनेवाली 25 सिटी बसों के पहिये सोमवार को थम गये. ऑपरेटर किशोर मंत्री ने नगर निगम को मोरहाबादी मैदान में सारी बसें हैंडओवर कर दी. इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे.
अधिकारियों ने बारी-बारी से बसों का निरीक्षण किया. किशोर मंत्री ने कहा कि ये बसें काफी जर्जर हो गयी हैं. इन जर्जर बसों को चलाने से प्रतिदिन उन्हें घाटा हो रहा था. इस कारण हमने बसें निगम को सौंप दी है. अब निगम इन बसों का परिचालन करे. ज्ञात हो कि नगर निगम के पास वर्तमान में 91 सिटी बसें हैं. इनमें से 50 बसों का परिचालन शहर के दो रूटों पर हो रहा था.
इन रूटों पर सिटी बसों का परिचालन बंद : रातू रोड, किशोरी यादव चौक, कचहरी, लालपुर, कांटाटोली, बहू बाजार, सुजाता चौक, राजेंद्र चौक, हिनू, बिरसा चौक से धुर्वा गोल चक्कर रूट की बसों का परिचालन सोमवार से बंद हो गया है.
उक्त रूट पर प्रतिदिन 30 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं. सिटी बसों की सेवा बंद होने से अब इन रूटों पर लोगों को पूरी तरह से ऑटो पर आश्रित होना पड़ेगा. ऑपरेटर किशोर मंत्री 25 सिटी बसों को इन रूटों पर चलाते थे.
मेन रोड में चल रहीं 25 सिटी बसें : नगर निगम द्वारा कचहरी चौक से राजेंद्र चौक के बीच 25 सिटी बसों का परिचालन किया जा रहा है. इसमें से दो बसें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इस रूट पर चलने वाले लोगों से पांच रुपये किराया लिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola