झारखंड विस चुनाव 2019 : खूंटी से 18, तोरपा से 10 और तमाड़ से 16 नामांकन, नीलकंठ, दयामनी, पौलुस कोचे, कुंदन ने भी भरे पर्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 6:55 AM
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी विधानसभा क्षेत्र के लिए साेमवार को अंतिम दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. नामांकन करनेवालों में भारतीय जनता पार्टी से नीलकंठ सिंह मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा से सुशील कुमार लांग उर्फ सुशील पहान, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी से विल्सन पूर्ति, झारखंड पार्टी एनइ होरो गुट से सोमा मुंडा, झारखंड विकास मोर्चा […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी विधानसभा क्षेत्र के लिए साेमवार को अंतिम दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. नामांकन करनेवालों में भारतीय जनता पार्टी से नीलकंठ सिंह मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा से सुशील कुमार लांग उर्फ सुशील पहान, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी से विल्सन पूर्ति, झारखंड पार्टी एनइ होरो गुट से सोमा मुंडा, झारखंड विकास मोर्चा से दयामनी बारला आदि शामिल हैं.
इधर, तोरपा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा के कोचे मुंडा, झामुमो के सुदीप गुड़िया, जदयू के सुधीर डांग, निर्दलीय पौलुस सुरीन सहित कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. तमाड़ से नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. जिसमें भाजपा से रीता देवी मुंडा, आजसू पार्टी से रामदुर्लभ मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा से विकास कुमार मुंडा, झारखंड पार्टी से कुंदन पाहन, जदयू के सुनील सिंह मुंडा उर्फ सुनील मानकी, जेवीएम से प्रेमशंकर शाही मुंडा, टीएमसी से किशोर कुमार भगत आिद शामिल हैं.
भाजपा से नीलकंठ 5वीं बार उतरे हैं चुनाव मैदान में
भाजपा से चार बार विधायक रहे नीलकंठ सिंह मुंडा अब पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतरे हैं. सोमवार को की सुबह समर्थकों के साथ वे कचहरी मैदान पहुंचे. वहां से एसडीओ कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र जमा किया. इसके बाद कचहरी मैदान से रोड शो किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










