झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में सात दिनों तक जोर लगायेंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किये जा रहे है. पहले चरण के चुनाव में स्टार प्रचारक झारखंड के 13 विधानसभा सीटों पर सात दिनों तक जोर लगायेंगे. स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम से 21 से 28 नवंबर के बीच तय किया जा रहा है. झारखंड में पहले चरण का […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किये जा रहे है. पहले चरण के चुनाव में स्टार प्रचारक झारखंड के 13 विधानसभा सीटों पर सात दिनों तक जोर लगायेंगे. स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम से 21 से 28 नवंबर के बीच तय किया जा रहा है. झारखंड में पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को विधानसभा की 13 सीटों पर होना है.
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि पहले चरण के चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक सभा पलामू में करायी जाये, चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नवी आजाद, डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, भूपेश बाघेल, अशोक गहलोत, तारिक अनवर, ज्योतिराजे सिंधिया, टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, मुकुल वासनिक, रंदीप सिंह सुरजेवाल समेत अन्य का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










