ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : JVM ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सात महिलाएं उतरेंगी चुनाव में

Updated at : 13 Nov 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : JVM ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सात महिलाएं उतरेंगी चुनाव में

रांची : झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इससे पहले झाविमो की ओर से नौ प्रत्याशियों की सूची जारी गयी थी. अब तक झाविमो ने 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. झाविमो के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें सात महिलाओं को उम्मीदवार […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इससे पहले झाविमो की ओर से नौ प्रत्याशियों की सूची जारी गयी थी.
अब तक झाविमो ने 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. झाविमो के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें सात महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट), बंधु तिर्की (मांडर), शोभा यादव (हटिया), अभय सिंह (जमशेदपुर पूर्वी) व उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह (सारठ) उम्मीदवार बनाये गये हैं.
इनके अलावा मंगल सिंह बोबोंगा (जगन्नाथपुर), सुशीला टोप्पो (मनोहरपुर), प्रेम शाही मुंडा (तमाड़), मार्शल मुंडू (तोरपा), मोहन बड़ाईक (सिमडेगा), अरविंद यादव (बरही), चंद्रनाथ भाई पटेल (मांडू), रामदेव सिंह भोगता (सिमरिया), गौतम तिवारी (गोमिया), विनोद राय (ईचागढ़), मो सहीम खान (मधुपुर), रजनी कौर (बगोदर), दिलीप वर्मा (गांडेय), मो सुलतान अंसारी (डुमरी), डॉ प्रकाश सिंह (बोकारो), रमेश राही (सिंदरी), संतोष महतो (बाघमारा), राजेश मुर्मू (शिकारीपाड़ा), अंजुला मुर्मू (दुमका), डॉ संजय कुमार (जरमुंडी), फुल कुमारी (गोड्डा), संजीव मिश्रा (महगामा), पवन तिग्गा (लोहरदगा), राजपाल सिंह (मनिका), हरमोहन महतो (बहरागोड़ा), डॉ सुनीता (घाटशिला), नरेश मुर्मू (पोटका), पंकज साव (जमशेदपुर पश्चिमी), अनिल सोरेन (सरायकेला), राम होनहागा (खरसावां), चांदमुनी बलमुचु (चाईबासा) व जोसेफ पूर्ति (मझगांव) से प्रत्याशी बनाये गये हैं. गुमला से राजनील तिग्गा और लातेहार से अमन कुमार भोगता प्रत्याशी होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola