सर्वे रिपोर्ट पर गये किशोर, स्पीकर दिनेश और सरयू-नीलकंठ लटके, आजसू के कारण फंसे बाउरी और सुखदेव

Updated at : 11 Nov 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वे रिपोर्ट पर गये किशोर, स्पीकर दिनेश और सरयू-नीलकंठ लटके, आजसू के कारण फंसे बाउरी और सुखदेव

रांची : भाजपा ने 52 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है़ भाजपा की सूची चौंकाने वाली है़ इस वर्तमान सूची में छह मंत्री तो बच गये़ मंत्री सीपी सिंह को लेकर अटकलें चल रही थी़ं आलाकमान ने इनके नाम पर मुहर लगा दी़ वहीं रणधीर सिंह के भी इधर-उधर होने की चर्चा थी़लेकिन झाविमो […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा ने 52 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है़ भाजपा की सूची चौंकाने वाली है़ इस वर्तमान सूची में छह मंत्री तो बच गये़ मंत्री सीपी सिंह को लेकर अटकलें चल रही थी़ं आलाकमान ने इनके नाम पर मुहर लगा दी़ वहीं रणधीर सिंह के भी इधर-उधर होने की चर्चा थी़लेकिन झाविमो से भाजपा आकर मंत्री बने रणधीर बच गये़ मंत्री रहीं डॉ लुइस मरांडी, राज परिवार, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव पर पार्टी ने भरोसा जताया है़ वहीं मंत्री सरयू राय और नीलकंठ सिंह मुंडा का नाम पहली सूची में नहीं है़ इनको लेकर अब राजनीतिक गलियारे में चर्चा होगी़

दोनों नेताओं का नाम पहली सूची में नहीं होने से भाजपा के अंदर की राजनीति गरमा गयी है़ वहीं स्पीकर दिनेश उरांव का भी नाम नहीं है़ स्पीकर श्री उरांव के दावेदारी का मामला अटक गया है़ विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रहे राधाकृष्ण किशोर का नाम नहीं है़ उनकी जगह मनोज भुइयां की पत्नी पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है़
सूचना के मुताबिक राधाकृष्ण किशोर को लेकर सर्वे रिपोर्ट सही नहीं था़ भाजपा ने तीन स्तर पर विधायकों के कामकाज का सर्वे कराया था़ इधर सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल व घाटशिला विधायक लक्ष्मण टूडू को लेकर भी सर्वे रिपोर्ट पोजिटिव नहीं थे़ वहीं पार्टी के कई विधायकों के नाम एंटी इंनकंबेंसी की भेंट चढ़ गये.
लंबे समय से विधायक रहे इन चेहरे को पार्टी ने फिर से मौका नहीं दिया़ इधर लोहरदगा और चंदनकियारी सीट काे लेकर आजसू से भाजपा की जिच बरकरार है़ भाजपा में शामिल हुए झाविमो विधायक व मंत्री अमर बाउरी के टिकट का पेच फिलहाल आजसू से फंस रहा है़ इधर पार्टी विरोधी स्टैंड के कारण पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट कटा है़
कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे में पर लगाया दांव
कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया है़ पांच सीटों की घोषणा पार्टी ने की है़ कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को लोहरदगा में ताकत झोंकना होगा़ वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता ददई दुबे विश्रामपुर से लड़ेंगे़ श्री दुबे अपने बेटे को उतारना चाहते थे़ लेकिन उनके बेटे अजय दुबे फिलहाल अस्वस्थ है़ं डालटनगंज से केएन त्रिपाठी भाग्य आजमायेंगे़ पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी का नाम पहले से चल रहा था़
रघुवर ने झारखंड की तस्वीर व तकदीर बदली, अच्छे से सरकार बनायेंगे : नड्डा
रांची .भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड की तस्वीर व तकदीर बदली है, इसलिए झारखंड में हम बहुत अच्छे से सरकार बनायेंगे. ऐसा हमारा विश्वास है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाअों के माध्यम से यह काम हो सका है. श्री दास के नेतृत्व में झारखंड में भ्रष्टाचार भी रोका गया है. इस वजह से झारखंड विकास की अोर आगे बढ़ रहा है. झारखंड में सकारात्मक सहयोग व वातावरण देखने को मिल रहा है. उन्होंने नयी दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के दौरान उक्त बातें कही.
पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी के लिए काम करता था, करता रहूंगा : सरयू राय
जमशेदपुर. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी हाे गयी. जमशेदपुर पश्चिम सीट से अभी प्रत्याशी के नाम की घाेषणा नहीं की गयी है. मंत्री सरयू राय दिल्ली से हाेते हुए रविवार की शाम जमशेदपुर पहुंचे.
बिष्टुपुर स्थित आवास पर पत्रकाराें से बातचीत करते हुए सरयू राय ने कहा कि टिकट का फैसला सिर्फ नेतृत्व पर छोड़ा है. दिल्ली में नेताओं से मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि किसी भी बड़े नेता से उनकी मुलाकात नहीं हुई है आैर न ही उन्हाेंने किसी से टिकट के लिए पैरवी की है.
टिकट की घाेषणा नहीं किये जाने पर सरयू राय ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ता हैं, पहले भी पार्टी के लिए काम करते थे, अब भी काम कर रहे हैं आैर भविष्य में भी करते रहेंगे. उन्हाेंने कहा कि अभी टिकट कंफर्म नहीं किया गया है. रविवार को सरयू राय के आवास पर काफी भीड़ लगी हुई थी. सभी से वे खुल कर मिल रहे थे.
भाजपा ने 52 सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची
झारखंड विधानसभा की 52 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. रांची विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक सीपी सिंह को एक बार फिर टिकट दिया गया है. वहीं हटिया से आजसू के बाद झाविमो से भाजपा में आये विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.
हटिया सीट से पिछली बार भाजपा की प्रत्याशी रही सीमा शर्मा को इस बार पार्टी से निराशा हाथ लगी. हालांकि वह सीट के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही थी. कांके सीट को अभी होल्ड पर रखा गया है. यहां के विधायक जीतू चरण नायक फिलहाल अनिर्णय की स्थिति में हैं. खिजरी से रामकुमार पाहन को इस बार भी टिकट मिल गया है.
किस सीट से कौन विस क्षेत्र प्रत्याशी
राजमहल अनंत ओझा
बोरियो सूर्या हांसदा
बरहेट सिमोन मोल्टो
लिट्टीपाड़ा दानयाल किस्कू
महेशपुर मिस्त्री सोरेन
शिकारीपाड़ा परितोष सोरेन
नाला सत्यानंद झा बाटुल
जामताड़ा विरेंद्र मंडल
दुमका डॉ लुइस मरांडी
जामा सुरेश मुरमू
जरमुंडी देवेंद्र कुंवर
मधुपुर राज पलिवार
सारठ रणधीर सिंह
देवघर नारायण राम दास
गोड्डा अमित मंडल
महगामा अशोक कुमार भगत
कोडरमा डॉ नीरा यादव
बरही मनोज यादव
मांडू जेपी पटेल
हजारीबाग मनीष जायसवाल
सिमरिया कुशुन कुमार दास
चतरा जनार्दन पासवान
बगोदर डॉ नागेंद्र महतो
जमुआ केदार हाजरा
गिरिडीह निर्भय शाहबादी
बेरमो योगेश्वर महतो बाटुल
विस क्षेत्र प्रत्याशी
सिंदरी इंद्रजीत महतो
धनबाद राज सिन्हा
झारिया रागनी सिंह
बाघमारा ढुल्लू महतो
बहरागोड़ा कुणाल षांडगी
घाटशिला लखन मार्डी
पोटका मेनका सरदार
जमशेदपुर, पू . रघुवर दास
इचागढ़ साधु चरण महतो
मनोहरपुर गुरुचरण नायक
चक्रधरपुर लक्ष्मण गिलुवा
तोरपा कोचे मुंडा
खिजरी रामकुमार पाहन
रांची सीपी सिंह
हटिया नवीन जायसवाल
गुमला मिसिर कुजूर
विशनपुर डॉ अशोक उरांव
सिमडेगा सदानंद बेसरा
मनिका रघुपाल सिंह
लातेहार प्रकाश राम
पांकी शशिभूषण मेहता
डालटनगंज आलोक चौरसिया
विश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी
छत्तरपुर पुष्पा देवी
गढ़वा सत्येंद्र तिवारी
भवनाथपुर भानु प्रताप शाही
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola