ePaper

अयोध्या पर फैसले के बाद रांची में पटाखा दुकानें तीन दिन के लिए बंद, रघुवर बोले : प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाये रखें

Updated at : 09 Nov 2019 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या पर फैसले के बाद रांची में पटाखा दुकानें तीन दिन के लिए बंद, रघुवर बोले : प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाये रखें

रांची : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए रांची जिले की सभी पटाखा दुकानों को 11 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं. रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त महिमापत रे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. दूसरी तरफ, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से अपील […]

विज्ञापन

रांची : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए रांची जिले की सभी पटाखा दुकानों को 11 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं. रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त महिमापत रे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. दूसरी तरफ, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से अपील की है कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाये रखें.

रांची के उपायुक्त ने सभी थोक और खुदरा पटाखा लाइसेंसधारियों को तत्काल प्रभाव से दुकानें बंद रखने को कहा है. आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर लाइसेंस रद्द करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. आदेश में सभी थाना प्रभारियों एवं अंचल अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को कहा कि अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं. साथ ही सभी से अपील करते हैं कि इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में न देखते हुए प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाये रखा जाये.

मुख्यमंत्री ने जारी एक संदेश में कहा, ‘इस फैसले से हमारी संस्कृति को नयी मजबूती मिली है. भारत की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय देश में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देगा.’

दास ने कहा, ‘मेरी सभी से अपील है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए आपस में प्रेम, सद्भाव व भाईचारा बनाये रखें.’ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता का मिसाल पेश करता आया है और उम्मीद है कि यह सदैव बना रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola