झारखंड विस चुनाव: राजद का मुंह फुला, ढाई घंटे टली घोषणा, तेजस्वी ने कहा- हम न सीएम होने जा रहे, न सीएम बनाने जा रहे हैं
Updated at : 09 Nov 2019 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

यूपीए में सीट बंटवारे का प्रहसन : हेमंत सोरेन के घर होती रही पंचायती प्रेस कॉन्फ्रेंस से पल्ला झाड़ने लगा था झामुमो कांग्रेस के फूल रहे थे हाथ-पांव रांची : यूपीए के अंदर सीटों का बंटवारा हो गया़ शुक्रवार को यूपीए घटक दल सामूहिक रूप से सीटों की घोषणा करने वाले थे़ प्रेस क्लब में […]
विज्ञापन
यूपीए में सीट बंटवारे का प्रहसन : हेमंत सोरेन के घर होती रही पंचायती
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पल्ला झाड़ने लगा था झामुमो
कांग्रेस के फूल रहे थे हाथ-पांव
रांची : यूपीए के अंदर सीटों का बंटवारा हो गया़ शुक्रवार को यूपीए घटक दल सामूहिक रूप से सीटों की घोषणा करने वाले थे़ प्रेस क्लब में दो बजे संवाददाता सम्मेलन आयोजित था़ लेकिन लगभग ढ़ाई घंटे बाद झामुमो-कांग्रेस के नेता प्रेस क्लब पहुंचे़ यूपीए में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा़ मान-मनव्वल का दौर चल रहा था़ हेमंत सोरेन के घर यूपीए के नेता जुटे थे़
यूपीए में राजद को मनाने का प्रयास हो रहा था़ राजद नेता तेजस्वी सीट बंटवारा से संतुष्ट नहीं थे़ हेमंत सोरेन के आवास पर तेजस्वी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सह-प्रभारी मौनुल हक पहुंचे थे़ इनके बीच एक-एक सीट पर पंचायती हो रही थी़ यूपीए की घोषणा को लेकर अटकलें लगने लगी थी़ कयास लगाये जा रहे थे कि मामला फंस गया़ इस बीच झामुमो नेताओं ने संपर्क करने पर कहा कि प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस ने बुलाया है़
उधर आधिकारिक घोषणा में हो रही देर से कांग्रेस के हाथ-पांव फूल रहे थे़ अंतत: राजद के नेता तेजस्वी यूपीए के दूसरे नेताओं के साथ नहीं पहुंचे़ तेजस्वी हेमंत के आवास से सीधे होटल चले गये़ इधर प्रेस क्लब पहुंचे हेमंत सोरेन और प्रभारी आरपीएन सिंह एक कमरे के अंदर चले गये़ इन नेताओं ने राजद के नेताओं से संपर्क साधा़ तेजस्वी को बुलाने की कोशिश हुई़ लेकिन वह नहीं पहुंचे़ हालांकि बाद में तेजस्वी मान गए. इधर प्रेस क्लब में कांग्रेस के राजेश ठाकुर, शशिभूषण राय, शमशेर आलम, लालकिशोर नाथ शाहदेव भी पहुंचे थे़ वहीं झामुमो की ओर से सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, अभिषेक कुमार पिंटू मौजूद थे़
सीटों के लिए अड़ा राजद
राजद को आठ सीट चाहिए़ तेजस्वी इस बात को लेकर अड़े थे़ वहीं कांग्रेस विश्रामपुर से ददई दुबे की सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. इसको लेकर पेच फंसा रहा. कांग्रेस और झामुमो दोनों ही दल इसे सुलझाने में लगे रहे.
बरकट्ठा के दावेदार दिगंबर बरसे रामेश्वर पर
रांची : कांग्रेस-झामुमो में सीट बंटवारे के साथ ही हंगामा शुरू हो गया है़ सीट बंटवारे की घोषणा के साथ ही दावेदार पार्टी के नेताओं पर बरस पड़े. पार्टी को घेर रहे है़ं
शुक्रवार को प्रेस क्लब से घोषण कर जैसे ही रामेश्वर उरांव बाहर निकले़ बरकट्ठा के दावेदार दिगंबर मेहता ने श्री उरांव को घेर लिया़ वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे़ श्री मेहता ने रामेश्वर उरांव से कहा : आप लोगों ने भाजपा को जीताने के लिए यह सीट राजद को बेच दी है़ राजद वहां कहीं नहीं है, लेकिन आप लोगों ने सीट दे दी़ यह नहीं चलेगा़ श्री उरांव ने दिगंबर मेहता को फटकार लगायी़
इधर पत्रकारों से बात करते हुए श्री मेहता ने कहा कि वह पिछली बार भी चुनाव लड़े थे़ 20 हजार से ज्यादा वोट लाये थे़ सीपीआइ से चुनाव लड़ा, तो 36 सौ वोट से ही हारे़ राष्ट्रीय पार्टी में आकर सेवा की़ श्री मेहता का कहना था कि लोग ऐसे में ही नक्सली बनते है़ं हथियार उठाते है़ं श्री मेहता का कहना था कि वहां राजद कहीं नहीं टिकने वाला है़ वह भाजपा को शिकस्त देते, लेकिन पार्टी ने टिकट बेच दिया़
पार्टी ने किया दिगंबर मेहता को शो-कॉज
इधर, कांग्रेस ने पार्टी नेता दिगंबर मेहता को शो-कॉज किया गया है़ पार्टी प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रेस क्लब के बाहर दिगंबर मेहता ने पार्टी विरोधी बयान दिया है़ उन्हें सात दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है़
हम न सीएम होने जा रहे, न सीएम बनाने जा रहे हैं
रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा : 10 पर लड़ें या 20 सीट पर
रांची : तेजस्वी यादव ने कहा कि हम 10 सीट पर चुनाव लड़े या 20 सीट पर लड़े, इससे कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि हम मुख्यमंत्री तो होने नहीं जा रहे हैं. किसी को मुख्यमंत्री बनाने भी नहीं जा रहे हैं. हमारा मकसद उस विचारधारा को हराना है, जो संविधान को नहीं मानती है.
जो गरीब का नहीं, किसान का नहीं व जो युवा का नहीं, सिर्फ पूंजीपतियों की सोचते है, उनको हराना है. सब लोगों को इगो को त्यागना होगा, बलिदान देना होगा. बिहार में हमारी सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन हमारा जो वादा था उसके तहत दूसरे नंबर की पार्टी को हमने मुख्यमंत्री बनाया. हम स्वार्थी नहीं है न होना चाहते हैं. मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि जो आज गठबंधन का फैसला हुआ है कि कौन सी पार्टी कितनी सीट पर लड़ेगी, उसको राष्ट्रीय अध्यक्ष (लालू प्रसाद) को बता दिया है. जो फैसला होगा, सार्वजनिक कर दिया जायेगा. हमने जो फैसला लिया है, वह देश हित में लिया है.
बिहार में भी हमने गठबंधन वहां के हित के लिए बनाया था, लेकिन आज देख लीजिए कि वहां क्या स्थिति है. ऐसे में हमारा जो भी निर्णय होगा वह झारखंड के हित में होगा. हर पार्टी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा सीट मिले. संतुष्ट होना मकसद नहीं होना चाहिए,चुनाव जीतना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




