झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने महागठबंधन पर बोला हमला, कहा- जेल, बेल, सेल व ब्लैकमेल का गठबंधन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन झारखंड विरोधी शक्तियों का नापाक गठजोड़ है. इसमें वही पार्टियां शामिल हैं, जिनका इतिहास ब्लैकमेलिंग और वशंवाद की राजनीति करने का रहा है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर श्री शाहदेव ने कहा कि गठबंधन में शामिल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जेल और […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन झारखंड विरोधी शक्तियों का नापाक गठजोड़ है. इसमें वही पार्टियां शामिल हैं, जिनका इतिहास ब्लैकमेलिंग और वशंवाद की राजनीति करने का रहा है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर श्री शाहदेव ने कहा कि गठबंधन में शामिल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जेल और बेल के चक्कर में फंसा है.
झारखंड बेचने (सेल) वाला झामुमो और ब्लैकमेल की राजनीति करने वाला राजद भी इस गठबंधन में मौजूद है. उन्होंने कहा कि विकास के एजेंडे पर बने एनडीए और विनाश के एजेंडे पर बने विपक्षी गठजोड़ का चुनाव हो रहा है. विपक्ष के गठबंधन की घोषणा करने के लिए बुलायी गयी प्रेस काॅन्फ्रेंस तीन घंटे विलंब से शुरू हुई. कारण अंत तक सीटों पर सहमति नहीं बनना था. अब भी विपक्ष जनता के सामने एकता का ढोंग कर रहा है. राजद का प्रेस काॅन्फ्रेंस में शामिल नहीं होना बताता है कि गठबंधन में ब्लैकमेलिंग का दौर जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










