रांची के 3.5 लाख घरों में लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 9:29 AM
विज्ञापन
केंद्र ने राज्य से कहा है, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये झारखंड सरकार रांची : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य सरकार से प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के साथ ही इसके लिए एक रोड मैप तैयार करने का आग्रह किया है. पिछले दिनों केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी पत्र भेजकर […]
विज्ञापन
केंद्र ने राज्य से कहा है, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये झारखंड सरकार
रांची : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य सरकार से प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के साथ ही इसके लिए एक रोड मैप तैयार करने का आग्रह किया है. पिछले दिनों केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी पत्र भेजकर प्रीपेड मीटर लगाने का आग्रह किया था.
उन्होंने लिखा है कि उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि समय पर मीटर रीडिंग नहीं हो पाती है. इस कारण उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल नहीं मिल पाता है. खासकर ग्रामीण इलाकों में. समय पर बिल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं की बिजली भी काट दी जाती है. ऐसी परिस्थिति में सरकार का प्रस्ताव है कि बिजली व्यवस्था को पोस्ट पेड से प्रीपेड कर दिया जाये. इसके फलस्वरूप मीटर रीडिंग तथा बिजली बिल भेजने की अावश्यकता नहीं होगी एवं भुगतान नहीं होने पर बिजली आपूर्ति स्वत: कट जायेगी.
जो शहरी क्षेत्र हैं वहां स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साधारण प्रीपेड मीटर लगाये जायें. केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि गरीब उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड व्यवस्था लाभदायक होगी. वे सुविधानुसार जितनी राशि उनके पास उपलब्ध रहेगी उतना ही रिचार्ज कर सकेंगे. वहीं, बिजली वितरण कंपनियों को मीटर रीडिंग करने, बिल पहुंचाने व डिस्कनेक्ट करने की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा. पोस्ट पेड से प्रीपेड व्यवस्था में शिफ्ट करने के लिए केंद्र सरकार ने तीन वर्ष का टाइम फ्रेम रखा है.
रांची के लिए बना रोड मैप
केंद्र के निर्देश के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम ने रांची के 3.5 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का रोड मैप तैयार किया गया है. यानी सभी घरों के मीटर बदले जायेंगे. इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह योजना वर्ल्ड बैंक के सहयोग से पूरी की जायेगी. बताया गया कि प्रस्ताव की एक प्रति केंद्र सरकार को भी भेज दी गयी है.
क्या है स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर में बिजली का डाटा स्टोर होता रहेगा. जो मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़ा होगा. लो वोल्टेज हो या पावर कट हो इसकी सूचना मुख्यालय तक रहेगी. फॉल्ट होने की सूचना भी तुरंत मुख्यालय पहुंच जायेगी. उपभोक्ताओं को शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उपभोक्ता जितनी राशि का रिचार्ज करेंगे उतनी ही बिजली मिलेगी. उपभोक्ता अपने डाटा से खपत की मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे और बिजली बचत पर ध्यान देंगे. इसके लिए उपभोक्ताओं को यूजर आइडी और पासवर्ड भी मिलेगा.
निगम ने साफ किया, हमने फिर तालाबों में फैली दी गंदगी
छठ महापर्व शनिवार के सांध्य व रविवार की सुबह के अर्घ्य केे साथ ही संपन्न हो गया. श्रद्धालुओं को विभिन्न जलाशयों व तालाबों में अर्घ्य देते समय परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा पिछले 15 दिनों से लगातार सफाई अभियान चलाया गया. लेकिन इस महापर्व के गुजरे हुए मात्र 24 घंटे के अंदर सभी तालाबों व जलाशयों के घाट एक बार फिर बदरंग हो गये. सोमवार को प्रभात खबर की टीम ने कई घाटों का जायजा लिया, तो अधिकतर पूजन सामग्रियों से भरे पड़े थे.
तालाबों में गंदगी न फैले, इसके लिए रांची नगर निगम ने सभी तालाबों में विसर्जन कुंड का निर्माण कराया था. इसके निर्माण के पीछे निगम का मकसद था कि लोग पूजन सामग्री को कुंड में ही डालें, ताकि इसे आसानी से निकाला जा सके. साथ ही पूजन सामग्री पूरे तालाब में न फैले. लेकिन पूजा करने वालों ने जहां मन किया, वहीं पर पूजन सामग्री फेंक दी. इस कारण तालाब हो या डैम, हर ओर पानी में केवल पूजन सामग्री ही दिख रही है. अब जब तक निगम इसे साफ नहीं कराता, तालाबों में गंदगी ऐसी ही पड़ी रहेगी.
70 घाटों में बने 200 से अधिक चेंजिंग रूम
नगर आयुक्त मनोज कुमार व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की पहल पर इस वर्ष पहली बार छठ को लेकर शहर के 70 घाटों में 200 से अधिक चेंजिंग रूम बनाये गये थे. इस चेंजिंग रूम में अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने कपड़े बदले. उपमहापौर ने बताया कि निगम का यह प्रयोग सफल रहा. अगले वर्ष से वृहद पैमाने पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए रांची नगर निगम द्वारा पहली बार छठ पर 50 हजार से अधिक कपड़े के थैले का वितरण किया गया. ये थैले छठ घाट आने वाले व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच वितरित किये गये. इस दौरान श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि वे पॉलिथीन का उपयोग करना पूरी तरह से बंद कर दें. जब भी बाजार जायें, हाथ में कपड़ा का झोला लेकर जायें. ताकि किसी दुकानदार से पॉलिथीन मांगने की नौबत ही नहीं आये.
डिस्टिलरी तालाब को किया साफ
कोकर डिस्टिलरी तालाब छठ पूजा समिति द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद पार्क में बने तालाब की सफाई की गयी. इस दौरान मच्छरदानी से तालाब के पानी में तैर रही पूजन सामग्री को बाहर निकाला गया तथा सीढ़ियों की सफाई की गयी.
समिति के अध्यक्ष राजेश महतो ने बताया कि इस तालाब में अर्घ्य देने के लिए आसपास के हजारों लोग पहुंचे थे. पूजन सामग्री को तालाब में डाल देने के कारण यह काफी गंदा हो गया था. इसलिए समिति ने तालाब की सफाई की. मौके पर संतोष लकड़ा, अमरनाथ शर्मा, बबलू सिंह, अशोक पंडित, अमित तिर्की, नरेंद्र विश्वास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










