ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : झाविमो तैयार, पर अकेले चलेंगे : बाबूलाल मरांडी

Updated at : 02 Nov 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : झाविमो तैयार, पर अकेले चलेंगे : बाबूलाल मरांडी

रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव की तिथि की घोषित हो गयी है. झाविमो चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. तैयारी भी चल रही है. पांच व छह नवंबर को जिला स्तर कमेटी की बैठक बुलायी गयी है. सभी 24 जिलों की अंतिम रूप से समीक्षा होगी. कौन कहां से […]

विज्ञापन
रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव की तिथि की घोषित हो गयी है. झाविमो चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. तैयारी भी चल रही है. पांच व छह नवंबर को जिला स्तर कमेटी की बैठक बुलायी गयी है.
सभी 24 जिलों की अंतिम रूप से समीक्षा होगी. कौन कहां से लड़ेगा यह तय हो जायेगा. जहां तक मेरी बात है, तो कार्यकर्ता जहां से चाहेंगे., वहीं से मैं चुनाव लड़ूंगा. चुनाव बाबूलाल मरांडी नहीं बल्कि कार्यकर्ता लड़ेंगे.
गठबंधन का मामला नहीं बन पा रहा : श्री मरांडी ने कहा कि गठबंधन का मामला नहीं बन पा रहा है. लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने प्रयास किया कि गठबंधन बना रहे, पर सभी पार्टियों को सीटों को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं हैं.
छोटा राज्य है, कम सीट है. दावेदार अधिक है. ऐसे में गठबंधन संभव होता नहीं दिख रहा था. इसके बाद हमने एकला चलो रे की राह को अपनाते हुए अकेले ही लड़ने का फैसला किया. कई लोगों की पुरखों की पार्टी है, विरासत में उन्हें सीट मिली है. पर हमारी पार्टी नयी है. हम दिहाड़ी मजदूर हैं. संघर्ष कर सीट जीतेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola