रांची : निशिकांत दुबे से सीखें उनसे ट्रेनिंग लें सुनील
Updated at : 29 Oct 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

फ्लाइओवर के मामले में दुमका सांसद सुनील सोरेन पर बिफरे कांग्रेस विधायक इरफान ने दी नसीहत रांची : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने संताल परगना के जामताड़ा में फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर दुमका के सांसद सुनील सोरेन को नसीहत दे डाली़ कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि दुमका के सांसद अभी नौसीखिया हैं, […]
विज्ञापन
फ्लाइओवर के मामले में दुमका सांसद सुनील सोरेन पर बिफरे कांग्रेस विधायक इरफान ने दी नसीहत
रांची : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने संताल परगना के जामताड़ा में फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर दुमका के सांसद सुनील सोरेन को नसीहत दे डाली़ कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि दुमका के सांसद अभी नौसीखिया हैं, इनको अपने सांसद निशिकांत दुबे से सीखना चाहिए़ निशिकातं दुबे कैसे काम करते हैं और कैसे दिखाते है़ं
मैं तो कहूंगा कि निशिकांत दुबे ऐसे सांसद को ट्रेनिंग दें, इनको ट्रेनिंग की जरूरत है़ निशिकांत दुबे कुछ करते हैं, तो बाेलते है़ं कांग्रेस विधायक ने कहा कि जामताड़ा में जो फ्लाइओवर निर्माण को मंजूरी मिली है, उसके लिए उन्होंने प्रयास किया है़ अब दुमका के सांसद झूठ बोल रहे हैं, इनका कोई प्रयास नहीं रहा है़ विधायक श्री अंसारी ने कहा कि दुमका के सांसद इस तरह झूठ बोलेंगे और गलतबयानी करेंगे, तो मैं केस कर दूंगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




