ePaper

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया ट्राइबल एटलस ऑफ झारखंड का विमोचन

Updated at : 25 Oct 2019 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया ट्राइबल एटलस ऑफ झारखंड का विमोचन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनतेरस के दिन शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में जनजातीय शोध संस्थान झारखंड द्वारा बनाये गये ‘जनजातीय एटलस’ (TRIBAL ATLAS OF JHARKHAND) का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान रांची और अनुसूचित […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनतेरस के दिन शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में जनजातीय शोध संस्थान झारखंड द्वारा बनाये गये ‘जनजातीय एटलस’ (TRIBAL ATLAS OF JHARKHAND) का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान रांची और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ‘जनजातीय एटलस’ का प्रकाशन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के सभी जनजातीय समुदायों से संबंधित आंकड़े, ग्राफ, मैप आदि की एटलस के रूप में एक स्थान पर उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है. इन सूचनाओं का भविष्य में जनजाति से जुड़ी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन, शोध कार्य एवं अन्य अध्ययनों में भरपूर उपयोग किया जा सकेगा.

इस अवसर पर मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी जनजातीय समुदायों के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक स्थिति पर आधारित यह एटलस बेहद विशिष्ट एवं लाभप्रद है. यह राज्य की जनजाति कल्याण से जुड़ी योजनाओं के निर्माण करने तथा उनके क्रियान्वयन में सहायक बनेगा.

इस अवसर पर कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे, डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के निदेशक रणेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola