Jharkhand : मौसम विभाग की चेतावनी, रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

Updated at : 20 Oct 2019 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : मौसम विभाग की चेतावनी, रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

रांची : मौसम विभाग की एक तात्कालिक चेतावनी आयी है. इसमें झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार (20 अक्टूबर, 2019) को बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग की ओर से दिन के 12 बजे जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा गया है कि कई जिलों में अगले […]

विज्ञापन

रांची : मौसम विभाग की एक तात्कालिक चेतावनी आयी है. इसमें झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार (20 अक्टूबर, 2019) को बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग की ओर से दिन के 12 बजे जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा गया है कि कई जिलों में अगले एक से दो घंटे में बारिश होगी.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र से जारी चेतावनी के मुताबिक, राज्य के गिरिडीह, देवघर, धनबाद और रांची जिला के कुछ जगहों पर अगले एक से दो घंटे में मेघ-गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है.

ज्ञात हो कि एक दिन पहले शनिवार (19 अक्टूबर, 2019) को रांची में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई थी. महज 30-40 मीटर के भीतर रांची में 33 मिलीमीटर वर्षा हुई थी. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात हुआ. हालांकि, वज्रपात से नुकसान की कोई बड़ी खबर नहीं आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola