झारखंड में देश की सबसे अच्छी टेक्सटाइल पॉलिसी : मुख्यमंत्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2019 2:12 AM

विज्ञापन

रांची/ओरमांझी : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को ओरमांझी स्थित कुल्ही में किशोर एक्सपोर्ट गारमेंट यूनिट टू का उदघाटन व गणपति क्रिएशंस, वेलेंसिया अपरेल्स व द वेस्ट बैंड कंपनी नामक तीन गारमेंट फैक्ट्री का अॉनलाइन शिलान्यास किया. इस पर सीएम ने कहा कि झारखंड में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. यूनिट में काम करने वाले […]

विज्ञापन

रांची/ओरमांझी : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को ओरमांझी स्थित कुल्ही में किशोर एक्सपोर्ट गारमेंट यूनिट टू का उदघाटन व गणपति क्रिएशंस, वेलेंसिया अपरेल्स व द वेस्ट बैंड कंपनी नामक तीन गारमेंट फैक्ट्री का अॉनलाइन शिलान्यास किया. इस पर सीएम ने कहा कि झारखंड में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं.

यूनिट में काम करने वाले कर्मचारी नहीं, कर्मयोगी बनें. उन्होंने कहा कि झारखंड में देश की सबसे अच्छी टेक्सटाइल पॉलिसी है. यही कारण है कि झारखंड में टेक्सटाइल कंपनियां यहां उत्पादन शुरू कर रही हैं.
सीएम ने कहा कि 2014 से पहले झारखंड राज्य विकास के क्षेत्र में देश में 18वें स्थान पर था. अभी झारखंड विकास के क्षेत्र में चौथे स्थान पर आ गया है. हमारी बच्चियों को झारखंड में ही रोजगार मिले, इसके लिए सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है. ऐसे उद्योग जिनमें लागत कम और रोजगार के अवसर ज्यादा होते हैं, उसमें टेक्सटाइल उद्योग अग्रणी है.
राज्य की पहचान विकास के लिए बनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जूते-चप्पल से जुड़ी कंपनियां भी आ रही हैं. जल्द ही झारखंड से जूते दूसरे देशों में निर्यात किये जायेंगे. झारखंड में बांस, जलकुंभी आदि से बने उत्पाद भी दूसरे देशों में भेजे जा रहे हैं. अब हमारे राज्य की पहचान भ्रष्टाचार के लिए नहीं, विकास के लिए बन गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola