विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी में लगेंगे 100 निशुल्क स्टॉल, देशभर से जुटेंगे 5000 कलाकार

Updated:
विज्ञापन
ओके.....विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी में लगेंगे 100 निशुल्क स्टॉल

रांची के मोरहाबादी मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर 100 निशुल्क स्टॉल लगेंगे। 9 और 10 अगस्त को होने वाले इस भव्य आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन

रांची: मोरहाबादी मैदान, रांची में नौ और 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन होगा. इस दौरान 100 स्टॉल लगाये जायेंगे, जो निशुल्क आवंटित होंगे. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सरकारी विभागों, एनजीओ, संगठनों, सहकारी संस्थानों और निजी संस्थानों से स्टॉल के लिए आवेदन मांगा है. कहा गया है कि वे संस्थान जो आदिवासी समाज के महत्व से जुड़ी सेवाएं, कला, शिल्प, उत्पाद, व्यंजन, साहित्य, निजी उद्यम, कल्याणकारी योजनाएं, सांस्कृतिक प्रचार, पोस्टर और फोटो प्रदर्शनी प्रस्तुत करना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि तीन अगस्त तय की गयी है. साथ ही निबंधित कला दलों, सांस्कृतिक संस्थाओं और लोक कलाकारों से भी आवेदन मांगा गया है. बताया गया कि आयोजन को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित किया जायेगा. पिछले वर्ष उनके निधन के कारण विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था.

इस बार उन्हीं की स्मृति में धूमधाम से आयोजन की तैयारी की जा रही है. रांची के मोरहाबादी मैदान से बिरसा चौक तक भव्य आदिवासी जतरा निकलेगी. राजधानी दिल्ली में भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है.

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम होंगे. देशभर से पांच हजार से अधिक आदिवासी कलाकारों, लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों के शामिल होने की तैयारी है.

क्या खास होगा

ड्रोन लाइट शो, इमर्सिव एक्सपीरियंस सेंटर, डिजिटल टनल, इंटरएक्टिव फ्लोर प्रोजेक्शन, एआर-वीआर अनुभव, काइनेटिक एलईडी वीडियो वॉल, होलोग्राफिक फैन, ट्विटर वॉल, डिजिटल स्टैंडी और एआइ आधारित थ्री-डी चैटबॉट आकर्षण का केंद्र होंगे.

ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल और फैशन शो का आयोजन होगा. रात में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विशेष लाइटिंग और विजुअल इफेक्ट्स का प्रदर्शन होगा.


विज्ञापन
Sunil Choudhary

लेखक के बारे में

By Sunil Choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola