जनता को भटकाव नहीं स्थिरता और विकास चाहिए : संजय सेठ

रांची : झारखंड मुक्ति मोरचा की बदलाव रैली पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद संजय सेठ,प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव एवम् मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक शामिल थे. सांसद संजय सेठ ने कहा,पाँच हजार की क्षमता वाले मैदान में तीन लाख की भीड़ जुटाने का दावा फेल है. महिलाओं […]
रांची : झारखंड मुक्ति मोरचा की बदलाव रैली पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद संजय सेठ,प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव एवम् मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक शामिल थे. सांसद संजय सेठ ने कहा,पाँच हजार की क्षमता वाले मैदान में तीन लाख की भीड़ जुटाने का दावा फेल है. महिलाओं के हक और अधिकार के लिए झामुमो कितना गंभीर रहा है इस बात अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के 27 महीने के मुख्यमंत्रित्वकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए एक भी निर्णय नहीं लिया.
झामुमो प्रदेश में आखिर किस तरह का बदलाव करना चाहता है, एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य को लूटा गया, क्या यह बदलाव चाहिए ? सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन करके एक ही दिन में अलग अलग जगहों पर 16 जमीन की रजिस्ट्री तथा हरमू में गरीब आदिवासियों की जमीन कौड़ी के भाव खरीदकर आदिवासी जमीन मालिकों को और गरीब बनाना जैसा बदलाव चाहते हैं हेमंत सोरेन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




