कांके : डिवाइडर से टकरायी बाइक, युवक-युवती गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कांके : थाना क्षेत्र के पोटपोटो नदी पुल पर 147 नंबर पोल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से रिम्स भेजा. घटना रात लगभग 9:20 बजे की है. युवक-युवती बाइक जेएच01सीएन-1087 से कांके से रांची की ओर जा रहे थे. तेज गति […]
विज्ञापन
कांके : थाना क्षेत्र के पोटपोटो नदी पुल पर 147 नंबर पोल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से रिम्स भेजा. घटना रात लगभग 9:20 बजे की है. युवक-युवती बाइक जेएच01सीएन-1087 से कांके से रांची की ओर जा रहे थे.
तेज गति के कारण बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया. जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोटें लगी है. वहीं युवती भी बेसुध थी. उसके सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आयी है. बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










