झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा की सेंधमारी, इन सीटों पर बदलेगा चुनावी दृश्य, विपक्ष भी जुटा डैमेज कंट्रोल में

Updated at : 18 Oct 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा की सेंधमारी, इन सीटों पर बदलेगा चुनावी दृश्य, विपक्ष भी जुटा डैमेज कंट्रोल में

अपने प्लेयर खेलेंगे दूसरी टीम से रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान सजने लगा है़ एक-एक सीट पर मजबूत दावेदारों की तलाश है़ भाजपा की सेंधमारी और दलबदल से चुनावी रोमांच बढ़नेवाला है़ राज्य में दर्जन भर ऐसी सीटें हैं, जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सीन बदलेगा़ भाजपा की नजर विपक्ष के कई विधायकों […]

विज्ञापन
अपने प्लेयर खेलेंगे दूसरी टीम से
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान सजने लगा है़ एक-एक सीट पर मजबूत दावेदारों की तलाश है़ भाजपा की सेंधमारी और दलबदल से चुनावी रोमांच बढ़नेवाला है़ राज्य में दर्जन भर ऐसी सीटें हैं, जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सीन बदलेगा़ भाजपा की नजर विपक्ष के कई विधायकों पर है
चुनाव के दौरान पाला बदलने का ऐसा खेल होनेवाला है कि कभी साथ रहनेवाले दूसरी टीम में दिखेंगे़ इस बार भाजपा आक्रामक है, तो विपक्ष भी डैमेज कंट्रोल में लगा है़ मांडू, लोहरदगा, बहरागोड़ा, लातेहार, बरही, सिमडेगा, बिशुनपुर, गुमला, चाईबासा, चक्रधरपुर सहित ऐसी कई सीटें हैं, जहां नये समीकरण की संभावना तलाशी जा रही है़ पक्ष-विपक्ष दोनों की रणनीति से इन सीटों पर चुनावी जंग का नया प्लॉट तैयार हो रहा है़
दलबदल हुआ, तो इन सीटों पर दिखेगा चुनावी रोमांच
मांडू : पटेल से निशाना साध रही भाजपा, झामुमो के समक्ष प्रतिष्ठा का सवाल
मांडू में भाजपा ने झामुमो विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को अपने पक्ष में कर निशाना साधा है़ झामुमो से पटेल की नाराजगी को भाजपा ने भांप कर अपने पाले में किया़ झामुमो के लिए यह सीट प्रतिष्ठा से जुड़ गयी है
झामुमो नेता स्व टेकलाल महतो की जमीन पर भाजपा खूंटा गाड़ने के लिए जोर लगा रही है़ महतो बहुल इस सीट पर आजसू की भी नजर है़ वहीं झामुमो यहां पटेल को चुनौती देने के लिए मजबूत दावेदार खोज रहा है़ झामुमो इस सीट पर कभी आजसू के साथ रहे तिवारी महतो को अपने पाले में कर रहा है़
लोहरदगा : भाजपा को सुखदेव भगत के स्टैंड का इंतजार, कांग्रेस चलेगी दांव
चुनाव में लोहरदगा की सीट पर भी सबकी नजर होगी़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे व वर्तमान विधायक सुखदेव भगत की चुप्पी के बीच यह सीट नयी कहानी लिख रही है़ सुखदेव की कांग्रेस से दूरी बढ़ी है, तो भाजपा ने अपनी गोटी चल दी है
भाजपा ने सुखदेव को अपने खेमे लाने के लिए दम लगा दिया है़ उसे सुखदेव के स्टैंड का इंतजार है़ भाजपा से बात बन गयी, तो फिर अलग चुनावी रंग होगा़ वहीं कांग्रेस ने भी इस सीट पर रणनीति बनायी है़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव खुद चुनाव लड़ने का मूड बना रहे है़ं
बहरागोड़ा : कुणाल पर नजर, झामुमो की जमीन हथियाने की जुगत
झामुमो की जमीन बहरागोड़ा की सीट को हथियाने के लिए भाजपा ने जोर लगा दिया है़ झामुमो के खिलाड़ी पर ही भाजपा की नजर है़ झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी से बात भी बनी है़ षाड़ंगी परिवार पहले से ही भाजपा का करीबी रहा है़ कुणाल षाड़ंगी के पिता डॉ दिनेश षाड़ंगी भाजपा से चुनाव जीते चुके हैं, भाजपा की सरकार में मंत्री रह चुके है़ं भाजपा इस परिवार की ओर लौट रही है़ वहीं झामुमो भाजपा की घेराबंदी के लिए अपने पुराने चेेहरे को आगे कर सकती है़ इस सीट पर भाजपा को भी अपने पुराने चेहरे डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को समझाने की चुनौती होगी.
बरही : मनोज यादव पर टिका है पूरा मामला, कांग्रेस पसोपेश में
बरही विधानसभा सीट पर धुंध छायी है़ कांग्रेस के मनोज यादव के पाला बदलने को लेकर अटकलें लगायी जा रही है़ लोकसभा चुनाव से शुरू हुई मनोज यादव के भाजपा में जाने की चर्चा अब तक थमी नहीं है
बरही सीट पर भाजपा को पहले से ही दमदार उम्मीदवार की तलाश है़ भाजपा मनोज यादव को अपने पाला में कर बरही में अपना आधार मजबूत करना चाहती है़ वहीं कांग्रेस पसोपेश में है़ मनोज यादव पर ही कांग्रेस का पूरा मामला टीका है़ इस सीट पर कांग्रेस के पास कद्दावर नेता नहीं है़ मनोज यादव ने पाला बदला, तो झाविमो और झामुमो भी इस सीट पर अपना दावा पेश कर सकते है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola