ePaper

विधानसभा चुनाव 2019 : संकल्प पत्र तैयार करेगी भाजपा, लेगी सुझाव

Updated at : 18 Oct 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2019 : संकल्प पत्र तैयार करेगी भाजपा, लेगी सुझाव

रांची : भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार करने के लिए अभियान चलायेगी़ राज्यभर के लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिये जायेंगे़ भाजपा ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है़ इस संबंध में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष व सांसद […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार करने के लिए अभियान चलायेगी़ राज्यभर के लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिये जायेंगे़ भाजपा ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है़ इस संबंध में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष व सांसद बीडी राम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के माध्यम से नया झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी़
श्री राम ने कहा कि राज्य के सभी 513 मंडल में नया झारखंड के नाम से सुझाव पेटी रखा जायेगा़ पार्टी ने 6357171717 नंबर पर मिस्ड कॉल करके लोगों को अपने सुझाव रिकॉर्ड कराने का भी विकल्प दिया है़ भाजपा के नेता संकल्प पत्र तैयार करने के क्रम में प्रमंडलों में प्रवास भी करेंगे़ इस क्रम में पलामू में 19 अक्तूबर, दुमका में 23 अक्तूबर, धनबाद में 24 अक्तूबर और हजारीबाग 25 अक्तूबर को समिति जायेगी और विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठक करेगी़
प्रबुद्ध जनों संग बैठी घोषणा पत्र समिति
विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र के नाम पर घोषणा तैयार करने में भाजपा सामाजिक संगठन व प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर रही है़ गुरुवार को भाजपा घोषणा पत्र समिति के सदस्यों ने सामाजिक व संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की़ संकल्प पत्र के एजेंडे पर बातचीत हुई़ घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बीडी राम ने लोगों का विचार सुना. बैठक में अमरनाथ झा, रौशन कुमार, संजय कुमार, संतोष नारायण, नीरज पासवान, सोना खान, मनोज मिश्रा, कृष्ण मोहन सिंह, मदन लाल सहित कई लोग मौजूद थे़
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने कमर कसी
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास में हुई. इसकी अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार मल्लिक ने की. इसमेें आगामी चुनाव में प्रकोष्ठ की भूमिका व कार्यों पर चर्चा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola