रांची रिम्स : 56 सीनियर रेजीडेंट का नियुक्ति पत्र जारी किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 1:14 AM
विज्ञापन
रांची : रिम्स प्रबंधन ने बुधवार को 56 सीनियर रेजीडेंट का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से अनुमति मिलने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया गया है. नियुक्त किये गये डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग में चार, शिशु विभाग में तीन, सर्जरी विभाग में पांच, शिशु सर्जरी विभाग में एक, स्त्री […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स प्रबंधन ने बुधवार को 56 सीनियर रेजीडेंट का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से अनुमति मिलने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया गया है.
नियुक्त किये गये डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग में चार, शिशु विभाग में तीन, सर्जरी विभाग में पांच, शिशु सर्जरी विभाग में एक, स्त्री विभाग में नौ, नेत्र विभाग में पांच, एनेस्थिसिया में आठ, रेडियोलाॅजी में चार, टीबी चेस्ट में चार, इएनटी में दो, ब्लड बैंक में दो, लैब मेडिसिन में एक, रेडियोथेरेपी में एक व हड्डी विभाग में सात डॉक्टर शामिल हैं. रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले से तैयार सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इधर, 56 सीनियर रेजीडेंट के नियुक्त होने से रिम्स के विभिन्न विभागों में जूनियर डॉक्टरों की कमी दूर होगी. विभाग की फैकल्टी मजबूत होगी और इसका लाभ मरीजाें को मिलेगा. गौरतलब है कि विभागाध्यक्ष हमेशा प्रबंधन से यह शिकायत कर रहे थे कि सीनियर रेजीडेंट की कमी के कारण मरीजों को बेहतर सेवा देने में परेशानी हो रही है. अब उम्मीद है कि मरीजों को इसका लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










