युवा दुर्गापूजा समिति ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
Updated at : 15 Oct 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : युवा दुर्गापूजा समिति, बनहोरा ने डीसी को ज्ञापन देकर कहा है कि रविवार 13 अक्तूबर को जोजो नगर चौक पर सरना समिति के सैकड़ों लोगों ने दुर्गापूजा स्थल पर हंगामा किया़ युवा दुर्गापूजा समिति द्वारा उक्त स्थल पर 2017 से पूजा की जा रही है़ तब वहां कोई सरना झंडा या सरना स्थल […]
विज्ञापन
रांची : युवा दुर्गापूजा समिति, बनहोरा ने डीसी को ज्ञापन देकर कहा है कि रविवार 13 अक्तूबर को जोजो नगर चौक पर सरना समिति के सैकड़ों लोगों ने दुर्गापूजा स्थल पर हंगामा किया़ युवा दुर्गापूजा समिति द्वारा उक्त स्थल पर 2017 से पूजा की जा रही है़ तब वहां कोई सरना झंडा या सरना स्थल का बोर्ड नहीं लगा था़
अचानक चार महीने बाद जनवरी 2018 में दुर्गापूजा स्थल पर सरना झंडा लगा़ फिर अप्रैल 2019 में सरना स्थल का बोर्ड भी लगा दिया गया़ उस समय हमारी समिति के सदस्य थाना गये और अपनी समस्या से अवगत कराया, पर कोई समाधान नहीं निकल पाया़
इस बार के पूजा पंडाल के आयोजन को लेकर हमने आम बैठक बुलायी, जिसमें यह राय बनी कि वर्तमान में जहां सरना झंडा लगा है, उसके उत्तरी भाग की जमीन पर पूजा का आयाेजन हो़ हमने ऐसा ही किया़ वह हिस्सा गड्ढाें से भरा था, जिसे समतल करने में 40 ट्रैक्टर मिट्टी लगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




