पिस्कानगड़ी :40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के महतो मुहल्ला में छापेमारी कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की. इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. टीम ने एक मारुति वैन भी जब्त किया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि सूचना […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के महतो मुहल्ला में छापेमारी कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की. इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. टीम ने एक मारुति वैन भी जब्त किया है.
इस संबंध में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि महतो मुहल्ला के एक घर से अवैध शराब गाड़ी से दूसरी जगह भेजी जा रही है. इस सूचना पर जब टीम सुबह महतो मुहल्ला पहुंची, तो वहां एक मारुति वैन में लगभग 40 पेटी शराब के साथ ड्राइवर मछिन्दर महतो मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. टीम में संजीत देव व अमित कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




