रांची : रिम्स में डेंगू पीड़ित आठ नये मरीज भर्ती, कुल 30 हो गये
Updated at : 12 Oct 2019 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को आठ मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिसमें रिम्स में कार्यरत सैप का एक जवान भी शामिल है. डेंगू की पुष्टि होने पर जवान को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. जवान के डेंगू से पीड़ित होने पर भी बैरक में अन्य जवानों के पीड़ित होने […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को आठ मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिसमें रिम्स में कार्यरत सैप का एक जवान भी शामिल है. डेंगू की पुष्टि होने पर जवान को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. जवान के डेंगू से पीड़ित होने पर भी बैरक में अन्य जवानों के पीड़ित होने का भय है.
शुक्रवार को भर्ती होने वाले आठ नये मरीजों में राजधनी के नाला रोड, हिंदपीढ़ी, कांके और बरियातू क्षेत्र के लोग शामिल हैं. इसके अलावा धनबाद से रेफर होकर आये तीन मरीजों को भी रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.
आठ नये मरीजों के आने के बाद से रिम्स के आइसाेलेशन वार्ड में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 30 हो गयी है. रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन वहां इंतजाम बेहतर है. बिहार सहित अन्य पड़ोसी राज्य से भी मरीज रिम्स में इलाज कराने आ रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




