आठ तक बारिश का अनुमान रांची में हुई 21 मिमी बारिश
Updated at : 07 Oct 2019 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड के कई जिलों में पड़ा. रविवार को राजधानी रांची सहित कई जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई. इस कारण दुर्गा पूजा पंडालों में दो-तीन घंटे भीड़भाड़ कम रही. देर शाम बारिश थमने पर लोग पंडाल की ओर बढ़ चले. राजधानी में 21 […]
विज्ञापन
रांची : पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड के कई जिलों में पड़ा. रविवार को राजधानी रांची सहित कई जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई. इस कारण दुर्गा पूजा पंडालों में दो-तीन घंटे भीड़भाड़ कम रही. देर शाम बारिश थमने पर लोग पंडाल की ओर बढ़ चले. राजधानी में 21 मिमी बारिश रविवार शाम 5.30 बजे तक रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग के अनुसार, आठ अक्तूबर तक पूरे राज्य में बारिश हो सकती है. ठनका भी गिर सकता है. विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
जमशेदपुर में सबसे अधिक बारिश : रविवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में हुई. वहां 24 घंटे में करीब 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. डालटनगंज में भी करीब दो मिमी बारिश मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की. मौसम विभाग के अनुसार, संताल परगना के कई जिलों में रविवार को बारिश हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




