पंडालों के पट खुले, मां के दर्शन को उमड़े लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2019 7:01 AM

विज्ञापन

रातू : देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति के रानी बगीचा स्थित पूजा पंडाल का उद्घाटन संरक्षक अनिल दयाल सिंह, थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, मुखिया सुषमा तिर्की ने संयुक्त रूप से किया. वहीं महादेव टंगरा में आप पार्टी के लक्ष्मण सिंह, भाजपा नेत्री सुमन मिश्रा व झामुमो के ओम प्रकाश तिवारी ने पंडाल का उद्घाटन […]

विज्ञापन

रातू : देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति के रानी बगीचा स्थित पूजा पंडाल का उद्घाटन संरक्षक अनिल दयाल सिंह, थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, मुखिया सुषमा तिर्की ने संयुक्त रूप से किया. वहीं महादेव टंगरा में आप पार्टी के लक्ष्मण सिंह, भाजपा नेत्री सुमन मिश्रा व झामुमो के ओम प्रकाश तिवारी ने पंडाल का उद्घाटन किया. मौके पर सुरेश गुप्ता, जिप सदस्य अमर उरांव, मुखराम सिंह, अशोक दुबे, विवेक सिंह उर्फ वीरू, सोमनाथ पांडेय, बिहारी साहू, कृष्णा मिंज, सुबोध साहू, संतोष गुप्ता, रमेश चंद्र महतो, कामेश्वर महतो, रामनंदन महतो, अभिनव नाथ शाहदेव, मिथलेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

नामकुम. नवयुवक संघ नामकुम स्टेशन के पूजा पंडाल का उदघाटन शुक्रवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

ओरमांझी. ओरमांझी क्षेत्र में पूजा समिति ओरमांझी, लाल बहादुर शास्त्री क्लब दड़दाग, पूजा समिति कुच्चू, चकला, आनंदी, सिलदिरी, पांचा, कुकुई, बारीडीह, चुटुपालू, हुटुप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. शुक्रवार को पंडालों में बेलवरण पूजा की गयी.

हटिया. मां भवानी दुर्गा पूजा समिति लटमा के पंडाल का उद्घाटन विधायक नवीन जायसवाल व नामकुम सीओ शुभ्रा रानी ने किया. यहां जयपुर के काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया गया है.

ब्रांबे में षष्ठी पर निकली कलश यात्रा : मांडर. ब्रांबे में सुख शांति क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को षष्ठी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी.

कलश यात्रा सीटीआई तालाब तक गयी व वहां से जल लेकर श्रद्धालु वापस लौटे. समिति के अध्यक्ष प्रेम साहू ने बताया कि कलश यात्रा के बाद पूजा पंडाल मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. मौके पर आचार्य अभिषेक वैद्य, विमला देवी, मुकेश साहू, मनोज प्रसाद, संदीप साहू, सीताराम साहू, संजय प्रसाद, राजेश यादव, कृष्णा कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

आज खुलेंगे पंडालों के पट

इटकी : इटकी में पांच अक्तूबर को पंडालों का पट खोल दिया जायेगा. शुक्रवार की शाम बेलवरण पूजा की गयी. शनिवार को तालाब से पूजा-अर्चना के बाद डोली पर बैठाकर मां दुर्गा के स्वरूप नव पत्रिका को पूजा स्थल लाया जायेगा.

पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गे के दर्शन के लिए पंडाल का पट आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा. इस वर्ष यहां चार स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. क्षेत्र के जमींदार के वंशज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव द्वारा अपने निवास स्थान स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर राजसी रीति-रिवाज से पूजा की जा रही है.

यहां पूजा का इतिहास दो सौ वर्ष से भी अधिक समय का है. बनिया टोली स्थित महावीर चौक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, इटकी मोड़ में डॉ दिवाकर मिंज व डॉ देलोमयी हांसदा व गढ़गांव में दीपक सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola