रांची : सरकार के मॉडल स्कूलों में भी नामांकन नहीं ले रहे बच्चे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 8:46 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में 89 मॉडल स्कूल और 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गये. सामान्य सरकारी स्कूलों की तो बात ही छोड़ें, इन मॉडल स्कूलों में भी नामांकन के लिए विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं. कस्तूरबा स्कूलों में कुल 91350 सीटें हैं. इनमें 14127 […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में 89 मॉडल स्कूल और 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गये. सामान्य सरकारी स्कूलों की तो बात ही छोड़ें, इन मॉडल स्कूलों में भी नामांकन के लिए विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं. कस्तूरबा स्कूलों में कुल 91350 सीटें हैं. इनमें 14127 सीटें रिक्त रह गयीं. मॉडल विद्यालय में कुल 3560 सीटें हैं जिसमें 1260 सीटें रिक्त रह गयीं.
केंद्र सरकार की ओर से शैक्षणिक रूप से पिछड़े प्रखंडों में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल विद्यालय खोले गये. यहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है. कक्षा छह में नामांकन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा टेस्ट लिया जाता है. एक विद्यालय में 40 सीटों का प्रावधान है. आलम यह है कि कई विद्यालयों में चयनित बच्चों की संख्या दस तक भी नहीं पहुंच पाती है. वर्ष 2016 में 80 विद्यालयों में सीटें रिक्त रह गयीं. कुछ विद्यालयों में 10 विद्यार्थी का भी नामांकन नहीं हो पाया है. वहीं, छात्राओं के लिए खोले गये कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक में नामांकन की नि:शुल्क व्यवस्था है.
-कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में 91350 सीट में से 14127 सीट रिक्त
– 89 मॉडल विद्यालयों में कुल 3560 सीट, यहां भी रिक्त हैं 1260 सीटें
कस्तूरबा विद्यालय की हकीकत
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति ही नहीं हुई है
कांट्रैक्ट पर नियुक्त शिक्षक पढ़ाते हैं, माह में दस से 12 हजार रुपये मिलते हैं
कक्षा छह से आठ के लिए एक स्कूल में पांच शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, पर अधिसंख्य विद्यालयों एक से दो शिक्षक ही पढ़ाते हैं
मॉडल विद्यालय में नामांकन की स्थिति एक नजर में
वर्ष 2016 में 89 में 80 विद्यालय में सीट रिक्त
वर्ष 2017 में 89 में से 75 विद्यालय में सीट रिक्त
वर्ष 2018में 89 में से 67 विद्यालय में सीट रिक्त
वर्ष 2019 में 89 में से 87 विद्यालय में सीट रिक्त
वर्ष 2018 में 695 सीट खाली रह गयी
वर्ष 2019 में 1260 सीट खाली रह गयी
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
जिला रिक्त सीट
बाेकारो 859
चतरा 829
देवघर 531
धनबाद 303
दुमका 577
गढ़वा 1569
गिरिडीह 882
गोड्डा 647
जिला रिक्त सीट
गुमला 871
हजारीबाग 631
जामताड़ा 231
खूंटी 218
कोडरमा 320
लातेहार 260
लोहरदगा 281
पाकुड़ 339
जिला रिक्त सीट
पलामू 205
प.सिंहभूम 1109
पूर्वी सिंहभूम 02
रामगढ़ 219
रांची 1106
साहिबगंज 1016
सरायकेला 637
सिमडेगा 485
मॉडल स्कूल का ब्योरा
वर्ष 2019 में नामांकन की स्थिति
विद्यालय सीट चयनित बच्चे
मॉडल स्कूल कामडारा 40 07
मॉडल स्कूल बगोदर 40 09
मॉडल स्कूल बोरियो 40 00
मॉडल स्कूल सुंदरपहाड़ी 40 00
मॉडल स्कूल बोआरीजोरा 40 00
मॉडल स्कूल टोटो 40 06
मॉडल स्कूल बेंगाबाद 40 04
मॉडल स्कूल झींकपानी 40 02
मॉडल स्कूल मनोहरपुर 40 09
स्कूलों में बच्चों के कम नामांकन होने के कारण
नियमावली बनने के बाद भी मॉडल स्कूलों में नहीं हुई है शिक्षकों की नियुक्ति
शिक्षकों की कमी का असर विद्यालय के पठन-पाठन पर पड़ रहा है
कांट्रैक्ट पर नियुक्त शिक्षकों को प्रति क्लास 120 रुपये मिलते हैं
90 फीसदी से अधिक स्कूलों में सभी विषयों के शिक्षक नहीं हैं
शिक्षकों को समय पर मानदेय भी नहीं मिलता है
अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में हिंदी माध्यम से पढ़ानेवाले शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं
कक्षा आठ के बाद बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की किताब सरकार द्वारा नहीं दी जाती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola