आज झारखंड चेंबर और रजिस्ट्री कार्यालय के पास सुविधा केंद्र में मिलेगा सस्ता प्याज

Updated at : 29 Sep 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
आज झारखंड चेंबर और रजिस्ट्री कार्यालय के पास सुविधा केंद्र में मिलेगा सस्ता प्याज

रांची : प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए झारखंड चेंबर ने पहल की. शनिवार को झारखंड चेंबर, रांची चेंबर और आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के संयुक्त प्रयास से लोगों को 40 रुपये प्रति किलो कीमत पर प्याज उपलब्ध कराया गया. सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्याज […]

विज्ञापन

रांची : प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए झारखंड चेंबर ने पहल की. शनिवार को झारखंड चेंबर, रांची चेंबर और आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के संयुक्त प्रयास से लोगों को 40 रुपये प्रति किलो कीमत पर प्याज उपलब्ध कराया गया.

सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्याज की बिक्री की गयी. इस दौरान नगर विकास मंत्री सीपी सिंह भी पहुंचें. रविवार को झारखंड चेंबर भवन और रजिस्ट्री कार्यालय के निकट सुविधा केंद्र में प्याज उपलब्ध होगा. रविवार को पंडरा और विकास भवन स्थित सुविधा केंद्र बंद रहेगा. चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि लोगों को कम कीमत पर प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है.
मौके पर उपाध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, रांची चेंबर के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के रोहित अग्रवाल, सदस्य किशोर मंत्री, आदित्य मल्होत्रा, किशन अग्रवाल, अमित शर्मा, जुवीन ठक्कर आदि उपस्थित थे. इधर, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर सोमवार को झारखंड चेंबर में शाम पांच बजे से बैठक होगी.
45 प्रति किलो की दर से लोगों को मिला प्याज
उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार सुविधा केंद्रों के माध्यम से सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने की शुरुआत शनिवार को शुरू हो गयी. रांची शहरी क्षेत्र के 10 सुविधा केंद्रों से लोगों को सस्ता प्याज मिल रहा है. साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में चयनित पीडीएस डीलराें के यहां भी सुविधा केंद्रों के माध्यम से इसकी शुरुआत कर दी गयी.
रांची शहरी क्षेत्र के पिस्का मोड़ में सांसद संजय सेठ ने सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस दौरान विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी भी उपस्थित थीं. पहाड़ी टोला और बिरसा चौक में मेयर आशा लकड़ा ने जबकि वार्ड नंबर 10 में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. शहरी क्षेत्र के सभी सुविधा केंद्रों में 45 रुपये प्रति किलो की दर से लोगों को प्याज उपलब्ध कराया गया.
इसके अलावा प्रखंडों में शुरू किये गये सुविधा केंद्रों में भी लोगों को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है. उपायुक्त राय महिमापत रे ने जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे सुविधा केंद्र के माध्यम से लोगों को सस्ते पर प्याज उपलब्ध करायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola