बड़-बड़ सिपाही बंदूक से लड़ए गांधी बाबा कानून से लड़ए हो...

महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित ‘जोहार गांधी बाबा’ कार्यक्रम में उन्होंने कई गीत प्रस्तुत किये़ संचालन इतिहासकार व फिल्म थियोरिस्ट अमृत गंगर ने किया़ सिर्फ एक नाम नहीं, विचार और सकारात्मक ऊर्जा है गांधी : मेघा डाल्टन ने गांधी को कुड़ुख, सादरी, खोरठा व पंचपरगनिया लोकगीतों से […]
महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित ‘जोहार गांधी बाबा’ कार्यक्रम में उन्होंने कई गीत प्रस्तुत किये़ संचालन इतिहासकार व फिल्म थियोरिस्ट अमृत गंगर ने किया़
सिर्फ एक नाम नहीं, विचार और सकारात्मक ऊर्जा है गांधी : मेघा डाल्टन ने गांधी को कुड़ुख, सादरी, खोरठा व पंचपरगनिया लोकगीतों से उठा कर आधुनिक और पारंपरिक गीतों में पिरोया है. गांधी के साथ सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, जतरा टाना भगत आदि को एक साथ अपने गीतों में शामिल किया.
करीब आठ महीनों तक झारखंड के विभिन्न गांवों में घूम कर उन्होंने अलग-अलग भाषा के लोकगीत सुने़ गांधी से जुड़ी कहानियां सुनीं. फिर स्थानीय लोगों की मदद से 11 नये गीत तैयार किये़ उन्होंने अपने गीतों में महात्मा बुद्ध के मंत्र और प्रकृति पूजकों द्वारा कुड़ुख भाषा में की जानी वाली प्रार्थना को भी शामिल किया.
कार्यक्रम में ये हुए शामिल
कार्यक्रम में विभाग के सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन निदेशक संजीव बेसरा, वन विभाग के सचिव परितोष उपाध्याय, टीआरआई के निदेशक रणेंद्र, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अमित कुमार, इप्सोवा प्रमुख पूनम पांडे, चर्चित फिल्म निर्माता मेघनाथ आदि मौजूद थे.
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आवाज गूंजी
‘जोहार गांधी बाबा’ कार्यक्रम में मेघा श्रीराम डाल्टन ने संगीत दिया, जबकि विनीत चौधरी ने समन्वयक की भूमिका निभायी. साथ देनेवाले गायकों में बिरसा मुनि उरांव, सुनील उरांव, सुकरमुनि उरांव, कार्तिक उरांव, रूपरेखा उरांव व क्रांति उरांव शामिल है़ं
वाद्य यंत्राें पर मानू राजीव, अनिल सिंह, बंदी उरांव, अमन कुमार, अभिषेक शर्मा, आशुतोष शिंदे, आत्रेव मुखर्जी व सुशांत सिंह ने संगत दिया. जोहार गांधी बाबा में झारखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को भी शामिल किया गया है़ इनमें पियानो, वायलिन, गिटार, ढोल, तबला आदि शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




