ePaper

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, कल गुमला जायेंगे

Updated at : 28 Sep 2019 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, कल गुमला जायेंगे

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को झारखंड पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन गये. रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची से हेलीकॉप्टर से गुमला जायेंगे. गुमला में विकास भारती संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित […]

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को झारखंड पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन गये.

रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची से हेलीकॉप्टर से गुमला जायेंगे. गुमला में विकास भारती संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. गुमला से वह देवघर रवाना हो जायेंगे. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

बाबा बैद्यनाथ धाम की पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति रांची लौट आयेंगे. सोमवार (30 सितंबर, 2019) को वह रांची विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर रांची, गुमला और देवघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola