रांची : छह जिला अस्पतालों के उपाधीक्षक का वेतन रुका

Updated at : 24 Sep 2019 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : छह जिला अस्पतालों के उपाधीक्षक का वेतन रुका

रांची : स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने छह जिला अस्पतालों के उपाधीक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है. इनमें चतरा, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, पाकुड़ व सिमडेगा जिला अस्पताल के उपाधीक्षक शामिल हैं. इन सब पर यह कार्रवाई संबंधित अस्पतालों में कम सिजेरियन प्रसव (सी-सेक्शन) होने के कारण की गयी है. विभिन्न […]

विज्ञापन
रांची : स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने छह जिला अस्पतालों के उपाधीक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है. इनमें चतरा, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, पाकुड़ व सिमडेगा जिला अस्पताल के उपाधीक्षक शामिल हैं. इन सब पर यह कार्रवाई संबंधित अस्पतालों में कम सिजेरियन प्रसव (सी-सेक्शन) होने के कारण की गयी है.
विभिन्न जिला अस्पतालों सहित अन्य फर्स्ट रेफरल यूनिट के अस्पतालों में कम ऑपरेशन होने की शिकायत लंबे समय से रही है. वहीं, शिशु व प्रजनन स्वास्थ्य (आरसीएच) तथा निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य (डीआइसी) के स्तर से इस संबंध में संबंधित अस्पतालों व एफआरयू को कई बार कारण बताअो नोटिस दिया जाता रहा है, पर कई मामले में तो संबंधित अधिकारी जवाब देना भी जरूरी नहीं समझते थे.
इस हालात में स्वास्थ्य सचिव की ओर से भी सबको शो-कॉज हुआ. उन्होंने उपाधीक्षकों को लिखे पत्र में कहा है कि अापके अस्पताल में मानव संसाधन व ब्लड बैंक सहित अन्य सुविधाएं रहने के बावजूद सी-सेक्शन की प्रगति बेहद धीमी है. आप सबको डीआइसी की अोर से इस वर्ष आठ मार्च को तथा मेरी अोर से आठ अप्रैल को स्पष्टीकरण देने को कहा गया था. बाद में अभी नौ अगस्त को स्मार पत्र भी दिया गया, पर जवाब नहीं मिला. यह आपका अपने काम में अरुचि, लापरवाही तथा अनुशासनहीनता का मामला है. आप सब एक सप्ताह के अंदर ई-मेल से स्पष्टीकरण भेजें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola