रांची : ई-सिगरेट पर और सख्ती से लगेगी रोक
Updated at : 24 Sep 2019 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : केंद्र सरकार द्वारा ई-सिगरेट को प्रतिबंधित किये जाने के बाद झारखंड में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस मिल कर इस पर सख्ती से रोक लगायेंगे़ सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के तमाम राज्यों को दिशा-निर्देश दिया है. झारखंड की ओर से स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने […]
विज्ञापन
रांची : केंद्र सरकार द्वारा ई-सिगरेट को प्रतिबंधित किये जाने के बाद झारखंड में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस मिल कर इस पर सख्ती से रोक लगायेंगे़ सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के तमाम राज्यों को दिशा-निर्देश दिया है. झारखंड की ओर से स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने ई-सिगरेट की ऑनलाइन डिलिवरी सिस्टम पर रोक लगाने का सुझाव देते हुए कहा कि इस माध्यम से सिगरेट सीधे ग्राहकों के पास पहुंच रहा है.
इससे उत्पाद और उपभोक्ता के बीच कोई चेक प्वाइंट नहीं बचता. इसलिए डिलिवरी प्वाइंट पर ही रोकथाम की व्यवस्था से प्रतिबंध कारगर होगा. केंद्र की अोर से इस पर अमल का भरोसा दिलाया गया है. गौरतलब है कि ई- सिगरेट पर 18 सितंबर को एक अध्यादेश के माध्यम से पूरे देश में प्रतिबंध लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




