ePaper

आयुष्मान भारत : क्लेम पूरा करने में रांची सदर अस्पताल देश में दूसरे स्थान पर

Updated at : 24 Sep 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
आयुष्मान भारत : क्लेम पूरा करने में रांची सदर अस्पताल देश में दूसरे स्थान पर

रांची : आयुष्मान भारत योजना के क्लेम पूरा करने में देश भर के सदर अस्पतालों में रांची सदर अस्पताल को दूसरा स्थान मिला है. वहीं, सरकारी अस्पतालों में 10वां और निजी व सरकारी अस्पतालों कैटेगरी में 27वां स्थान प्राप्त हुआ है. पिछले एक वर्ष में (जबसे आयुष्मान भारत योजना शुरू हुई) रांची सदर अस्पताल को […]

विज्ञापन
रांची : आयुष्मान भारत योजना के क्लेम पूरा करने में देश भर के सदर अस्पतालों में रांची सदर अस्पताल को दूसरा स्थान मिला है. वहीं, सरकारी अस्पतालों में 10वां और निजी व सरकारी अस्पतालों कैटेगरी में 27वां स्थान प्राप्त हुआ है.
पिछले एक वर्ष में (जबसे आयुष्मान भारत योजना शुरू हुई) रांची सदर अस्पताल को 6,841 क्लेम मिल चुके हैं, जिसका फायदा मरीजों को भी हुआ है. इसकी जानकारी उपायुक्त राय महिमापत रे सोमवार को डीसी कार्यालय में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि रांची जिला अंतर्गत सभी सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में 10,610 क्लेम किये हैं.
जबकि, निजी अस्पतालों द्वारा 46,583 क्लेम किया जा चुका है. आयुष्मान में रांची जिला का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. रांची जिला में आठ लाख से अधिक लाभुकों का गोल्डेन कार्ड बन कर तैयार हो गया है. वंचित लाभुक प्रज्ञा केंद्र में अपना आवेदन देकर गोल्डेन कार्ड बनवा सकते हैं.
इसके लिए किसी भी तरह की राशि देने की जरूरत नहीं है. वैसे अस्पताल जो नियमानुसार काम नहीं करते हैं, उन पर कार्रवाई की जा चुकी है. जिला में 110 अस्पताल पंजीकृत हैं, जहां योजना का लाभ मरीज उठा रहे हैं. मौके पर डीडीसी, एसडीओ सहित सिविल सर्जन उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola