रांची : मांगों का समर्थन करने पहुंचे पूर्व विधायक, दिया आश्वासन
Updated at : 21 Sep 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के सामने अनशन कर रहा है. अनशन के दूसरे दिन शुक्रवार को झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो भी पहुंचे. उन्होंने मांगों का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि इस बारे में सरकार से बात करने की कोशिश करेंगे. पूर्व विधायक […]
विज्ञापन
रांची : राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के सामने अनशन कर रहा है. अनशन के दूसरे दिन शुक्रवार को झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो भी पहुंचे. उन्होंने मांगों का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि इस बारे में सरकार से बात करने की कोशिश करेंगे.
पूर्व विधायक के अलावा झामुमो नेत्री महुआ माजी ने भी मांगों का समर्थन किया. संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जायेंगी, आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर युगल किशोर प्रसाद,आनंद कुमार गुप्ता, राजेंद्र नायक, गौतम कुमार, अजय महतो, टीपू सुलतान, पावेल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




